अकसर लोगों के घरों में रोजाना पैकेज्ड फूड का इस्तेमाल होना आम बात है। कई घरों में सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी रोजाना बिस्कुट, चिप्स, भुजिया, कोल्ड ड्रिंक, ब्रेड और चॉकलेट जैसे उत्पादों का सेवन करते हैं। अब इस मामले में वर्ल्ड हे्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। इसे लेकर राजधानी भोपाल की हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, हालिया रिसर्च में सामने आया है कि, रोजाना खाए जाने वाले इन पैकेज्ड फूड में शुगर, फैट और सोडियम की मात्रा तय मानक से आठ गुना अधिक पाई गई है, जो सेहत के लिए काफी घातक साबित हो सकती है। साथ ही, डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी कई बीमारियों का कारण तक बन रही हैं।