28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार की बड़ी प्लानिंगः अब बच्चों को बताया जाएगा अकबर नहीं था महान

केंद्र की मोदी सरकार की नई प्लानिंग: बच्चों को बताया जाएगा शिवाजी ही थे महान, अकबर और औरंगजेब नहीं थे अच्छे...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 8 Mar 2018, 10:11 AM IST

modi

akbar the great


भोपाल। भारत पर अत्याचार कर हुकूमत करने वाले इस्लामिक हमलावरों को अब देश में महान या महापुरुष नहीं कहा जाएगा। सरकार सालों से चली आ रही अकबर महान, औरंगजेब और बाबर के किस्से अब नहीं पढ़ पाएंगे। उन्हें शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे वीरों का इतिहास बताया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार भी जल्द ही अलाउद्दीन खिलजी का इतिहास किताबों से हटाकर पद्मावति के त्याग और बलिदान का पाठ जोड़ेगी।


मध्यप्रदेश सरकार अब तक स्कूल की किताब से अलाउद्दीन खिलजी की शौर्य गाथा हटाने की घोषणा पूरी नहीं कर पाई है। इसके साथ ही सरकार ने पद्मावति के इतिहास का पाठ भी जोड़ने की घोषणा कर चुकी है।

NCERT की किताब में नजर आएंगे शिवाजी और महाराणा प्रताप
बच्चों को अब स्कूल में अकबर महान नहीं, शिवाजी महान बताया जाएगा। इसके साथ ही महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा पढ़ाई जाएगी। जल्द ही एनसीईआरटी की किताब में संशोधन कर सदियों पुरानी मानसिक गुलामी को हटा दिया जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार भी पाठ्यपुस्तक से खिलजी की शौर्य गाथा हटाकर पद्मावति की सच्ची कहानी जोड़ना चाहती है।


मोदी सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। अब NCERT की किताबों का सिलेबस बदला जा रहा है। कक्षा 7वीं में शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप के बारे में पूरा चैप्टर होगा। मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद से ही भारतीय शूरवीरों की गाथाएं बच्चों की किताबों में जोड़ने की मांग की जा रही थी। इस फैसले के बाद इस्लामिक हमलावरों को महान बताने वाले तथ्य हटा दिए जाएंगे। भारत के असली नायकों की प्रेरणादायी कहानियां सिलेबस में जोड़ दी जाएगी। इन किताबों में बताया जाएगा कि शिवाजी ही विजेता और महान थे, अकबर कभी महान नहीं हो सकता, औरंगजेब भी नहीं महाराणा प्रताप असली हीरो थे। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही एनसीईआरटी की किताबों में कई संशोधन के साथ किताबें बच्चों के पास उपलब्ध हो जाएगी।

दूर हो जाएगी मानसिक गुलामी
स्कूल के बच्चों की पुस्तक में अकबर को महान बताया था। इसके साथ ही औरंगजेब सबसे अच्छा शासक बताया गया है। शिक्षाविद कहते हैं कि यह स्थिति थोपी गई है, जब देश की पीढ़ी मानसिक गुलाम थी। यह स्थिति आगे रहने से भी आने वाली पीढ़ी भी मानसिक गुलाम हो जाएगी। इसलिए मुस्लिम और क्रूर राजाओं की महिमामंडन बंद कर भारतीय वीरों की शौर्य गाथा बच्चों को पढ़ने को मिलेगी।

शिवाजी का पाठ जुड़ेगा
-NCERT की 7वीं कक्षा की इतिहास की किताब में बच्चे शिवाजी और महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा पढ़ेंगे।
-किताबों से इस्लामिक कट्टरवाद और हमलावरों के शौर्य के किस्से हटाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। शिवसेना और हिन्दू जनजाग्रति आयोग केंद्र सरकार से अपील कर कहा था कि शिवाजी और महाराणा प्रताप के इतिहास से संबंधित अधिक सामग्री उपलब्ध नहीं है, लेकिन मुगल शासकों के बारे में ज्यादा कहानी किस्सों से भरे कई पेज दे दिए गए हैं।

क्या कहता है हिन्दू जनजाग्रति आयोग
-हिन्दू जनजाग्रति आयोग ने कहा था कि पाठ्यपुस्तक में शिवाजी की कोई तस्वीर तक नहीं दी गई है, जबकि बाबर और उनके वंशजों की तस्वीरें इसमें शामिल की गई हैं।
-एनडीए सरकार के कार्यक्रमों स्वच्छ भारत अभियान , बेटी बचाओ बेटी पढाओ, डिजिटल इंडिया और नोटबंदी को भी अलग-अलग पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है।
-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी कई बार कह चुके हैं कि राजपूत योद्धाओं को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिल पाया है और इतिहासकारों को महाराणा के योगदान का पुनः मूल्यांकन करना चाहिए।
-NCERT के पाठ्यक्रम का प्रथम संस्करण 2007 में छापा गया था।
-उदाहरण के लिए GST को कक्षा-11 अर्थशास्त्र पाठ्यपुस्तक के अध्याय 3 में शामिल गया है।

मंत्री बोले- कोर्स का बोझ होगा कम
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बच्चों का भारीभरकम कोर्स कम करने की जरूरत बताई थी। इस बात पर जानकार खुशी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने प्रकाश जावड़ेकर के ट्वीट पर भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी की किताबों में भी संशोधन कर हिन्दुस्तानी महापुरुषों और वीरों का पाठ जोड़ा जाएगा।