28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चकमा देकर भागे पूर्व विधायक को पुलिस ने पकड़ा, किया गिरफ्तार, बयानों से भड़के लोग

Daggiraja arrested - एमपी के एक पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 13 May 2025, 5:07 PM IST

Chanderi's former MLA Gopal Singh Chauhan Daggiraja arrested

former MLA Gopal Singh Chauhan Daggiraja

Daggiraja arrested - एमपी के एक पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंदेरी के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उनपर यादव समाज ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। डग्गीराजा पर यादव समाज को धमकी देने का आरोप है। उन्होंने कहा था कि मेरी एक गोली से 6-6 यादव मरेंगे। मैं सिंधिया से भी नहीं डरा। विवाद बढ़ने पर पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा ने वीडियो जारी कर यादव समाज से हाथ जोड़कर माफी मांग ली थी लेकिन समाज आक्रोशित हो उठा था। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि पूर्व विधायक डग्गीराजा सुबह पुलिस को चकमा देकर घर से निकल गए थे लेकिन शिवपुरी के बामोर कला थाना इलाके से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस उन्हें ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट ले गई है।

यह भी पढ़े : ट्रेन में टॉयलेट के पास बैठने को मजबूर न हों हेडक्वार्टर लौट रहे सैनिक, आइएएस की बड़ी अपील

यह भी पढ़े : संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, वेतन में 4 से 6 हजार तक की बढ़ोत्तरी, जारी किया आदेश

इससे पहले अशोकनगर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा के वायरल वीडियो मामले में यादव समाज नाराजगी जताते हुए पुलिस थाने पहुंचा और इसी के साथ उनपर आठ दिन में दूसरी एफआइआर दर्ज हो गई है।

मैं तो सिंधिया से भी नहीं डरा...

पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान का रविवार को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरी एक-एक गोली से छह-छह यादव मरेंगे, साथ ही यादव समाज के खिलाफ वीडियो में अन्य भी बातें कही थीं। उन्होंने कहा कि मैं तो सिंधिया से भी नहीं डरा। सोमवार को चंदेरी के भाजपा नेता नारायणसिंह यादव ने समाज के अन्य भाजपा नेताओं व लोगों के साथ चंदेरी थाने पहुंचकर शिकायत की। इससे पुलिस ने पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 के तहत एफआइआर दर्ज कर ली। चार मई को कुंवरपुर निवासी कृपालसिंह लोधी ने भी पूर्व विधायक गोपालसिंह चौहान पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराई थी। इससे आठ दिन में पूर्व विधायक पर दो एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं।

समाजों में वैमनस्यता पैदा करने व दंगा कराने का प्रयास

नारायणसिंह यादव ने कहा कि इस वायरल वीडियो में पूर्व विधायक ने जहां यादव समाज के खिलाफ तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया ही है, साथ ही यादव, लोधी व ठाकुर समाज में भी वैमनस्यता पैदा करने व दंगा कराने के शब्द बोले हैं। पूर्व विधायक द्वारा बोले गए शब्दों से समाजों में आपस में लड़ाई-झगड़ा होने की पूर्ण संभावना है। इस दौरान भाजपा नेता बबलू यादव धतुरिया, गांधी यादव, यादव महासभा जिलाध्यक्ष केपी यादव सहित करीब समाज के 30-35 लोग मौजूद रहे।