29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली को जाने वाली गाड़ी के समय में हुआ परिवर्तन, 50 मिनट पहले होगी रवाना

भोपाल-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन 50 मिनट पहले भोपाल स्टेशन से रवाना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
train_time.png

भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन नंबर 02131 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन इज्तिमा स्पेशल गाड़ी के पूर्व में घोषित प्रस्थान समय 22.50 में आज परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी आज भोपाल स्टेशन से 22.50 बजे के स्थान पर 22.00 बजे प्रस्थान करेगी। यानि आज भोपाल-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन 50 मिनट पहले भोपाल स्टेशन से रवाना होगा। शेष समय सारणी यथावत रहेगी। यह जानकारी पश्चिम मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से जारी की गई सूचना में बताया गया।

इज्तिम का आज आखिरी दिन

इज्तिम Ijtema Bhopal 2019 का आज आखिरी दिन है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगने वाले इज्तिमा में हर बार से अधिक लोग शामिल हुए। 72वें सालाना तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत 22 नवंबर से की गई थी। तीन दिन तक मजहबी तकरीरों के बाद 25 नवंबर सोमवार की सुबह अमनो-अमान की सामूहिक दुआ के साथ भोपाल इज्तिम का समापन हुआ।

कई देशों से भोपाल आई जमातें

इस बार इज्तिमा में शिरकत करने के लिए कंबोडिया, श्रीलंका, बियतनाम, इंडोनेशिया, इंग्लैंड, थाईलैंड, रूस सहित एक दर्जन देशों की जमातें भोपाल पहुंच थी। इज्तिमागाह स्थल पर इस बार पहले से अधिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया। इंतजामिया कमेटी व जिला प्रशासन ने विदेशी मेहमानों के इस्तकबाल में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर विशेष इंतजाम किए थे।