5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालकनी के रेलिंग से 60 फीट नीचे गिरा आठ साल का मासूम अभि

छठी मंजिल की बालकनी से नीचे गिरा आठ साल का मासूम, मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। कटारा हिल्स स्थित सागर गोल्डन पाम में हुआ दर्दनाक हादसा। मामा के पास रहकर कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था।
3 min read
Google source verification
child falls off 6th floor balcony

बालकनी के रेलिंग से 60 फीट नीचे गिरा आठ साल का मासूम अभि

भोपाल. कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में छठी मंजिल से आठ साल के बच्चे की गिरने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चा रेलिंग पर चढकऱ खेल रहा था। इसके बाद वो रेलिंग पर पैर बाहर कर बैठ गया था।

इस दौरान उसका हाथ फिसल गया और वो 60 फीट नीचे गिर गया। आस-पास के लोग जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

तीसरी कक्षा में पढ़ता था अभि

रायसेन जिले के तामोट निवासी अभि पिता गब्बर सिंह चौहान (8) कटारा हिल्स के सागर गोल्डन पाम में छठी मंजिल पर फ्लैट नंबर 506 में अपने मामा राजकुमार के साथ रहता था। अभि तीसरी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से आया।

स्कूल से आने के बाद मां किरण ने उसके कपड़े बदले। इसके बाद बेटे को खाना खिलाया। खाने के बाद वो बच्चे की ड्रेस को बाहर टांगने चली गई। इसी बीच अभि दौड़ा-दौड़ा किचन से होते हुए बालकनी में चला गया। वहां पर रेलिंग पर चढकऱ खेलने लगा। खेलते समय उसका हाथ फिसल गया और वो नीचे गिर गया।

60 फीट नीचे गिरने से हुई मौत
मां जब तक बालकनी में दौडकऱ आती और अभि का हाथ पकड़ती तब तक अभि 60 फीट नीचे गिर गया। तत्काल कॉलोनी के सभी लोग दौडकऱ नीचे पहुंचे और उसे एम्स लेकर भागे। डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद पुलिस ने परिजनों को बॉडी सौंप दिया। परिवार के लोग बॉडी लेकर तामोट के लिए रवाना हो गए।

एक हफ्ते पहले बेटे से मिलने आई थी मां
बच्चे के पिता किसान हैं। अभि इकलौता बेटा था। अभि की छोटी बहन है। बच्चे की जिंदगी संवारने के लिए उन्होंने बच्चे के मामा के यहां भेजा था। इनका बेटा कार्मल कॉन्वेंट में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। एक हफ्ता पहले ही मां उससे मिलने आई थी। बुधवार को मामा-मामी बाहर गए थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि बच्चे की गिरने के बाद एक बार लगा कि उसे बचाने के लिए मां भी कूद जाएगी लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

आए दिन रेलिंग पर खेलता था बच्चा
पड़ोसी राजेंद्र ने बताया कि अभि स्कूल से आने के बाद आए दिन वहीं रेलिंग पर खेलता था। हम लोगों ने कई बार मना किया। कई बार उनके मामा और उनकी मां को भी बताया लेकिन इसके बाद भी वो लगातार वहीं पर खेलता था। पड़ोसन अर्चना ने बताया कि वो बहुत नटखट था। शरारत भी वो खूब करता था। इस कारण किसी की बात भी नहीं मानता था।

रेलिंग की ऊंचाई तीन फीट
जांचकर्ता रमेश दुबे ने बताया कि जिस बालकनी से अभि गिरा है। उसकी रेलिंग की ऊंचाई करीब तीन फीट है। अभि पैर बाहर कर उसपर बैठा था। इस दौरान उसका हाथ फिसल गया और वो नीचे गिर गया। अभि पहले रेलिंग से गिरा, उसके बाद वो छज्जे पर चला गया। वहां से सरकते हुए 60 फीट नीचे गिर गया। इसमें उसकी राइट साइड की पसली टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।