
shivraj_singh_chauhan
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे इंदौर को लेकर अत्यधिक चिंतित है, वहां नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास की जरूरत है। तीनो अधिकारी तत्काल प्रभाव से इंदौर में कोरोना कंट्रोल की मॉनीटरिंग शुरू कर देंगे।
--
सीएम शिवराज आज फेसबुक लाइव करेंगे
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम 6 बजे फेसबुक लाइव के जरिए प्रदेश की जनता से जुड़ेगे। वे फेसबुक लाइव के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आम जनता को आ रही समस्याओं को जानेंगे और उनका निराकरण करेंगे।
--
किसानों को भरोसा दिलाया-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी करके कहा है कि पिछले दो दिनों ेस लगातार बारिश और ओले के कारण प्रदेश में कई किसानों की फसल बर्बाद हुई है। आपदा की इस घड़ी में वे किसानों के बीच पहुंचना चाहते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण परिस्थितियां ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मदद के लिए सरकार जल्द निर्णय लेगी।
Published on:
27 Mar 2020 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
