scriptकमलनाथ ने एक बयान से किया दो भाजपा सांसदों पर हमला, कहा- ‘तो कोई नहीं करता गांधी जी का अपमान’ | cm kamalnath atteck on mp anant hegde and sansad pragya thakur | Patrika News
भोपाल

कमलनाथ ने एक बयान से किया दो भाजपा सांसदों पर हमला, कहा- ‘तो कोई नहीं करता गांधी जी का अपमान’

गांधी जी पर विवादित बयान देने वाले भाजपा सांसद पर कमलनाथ का हमला, कहा- प्रज्ञा पर कड़ी कार्रवाई होती तो आजा ऐसा ना होता।

भोपालFeb 04, 2020 / 04:57 pm

Faiz

news

कमलनाथ ने एक बयान से किया दो भाजपा सांसदों पर हमला, कहा- ‘तो कोई नहीं करता गांधी जी का अपमान’

भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सांसद अनंत हेगड़े द्वारा महात्मा गांधी पर दिए गए विवादित बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट के जरिये कमलनाथ ने कहा कि, भाजपा सांसद का ये बयान बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय बताया। साएम ने कहा कि, अगर पहले ही बापू का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई होती, तो आज किसी राष्ट्रपिता का अपमान करने की हिम्मत नहीं होती। सीएम ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि, वो स्पष्ट करें कि, वो किस विचारधारा से हैं, गांधी की या गोडसे की।

 

पढ़ें ये खास खबर- रोजाना घट रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आज क्या है आपके शहर के रेट


सांसद के बयान को बताया निंदनीय

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1224570117066903553?ref_src=twsrc%5Etfw

कमलनाथ द्वारा मंगलवार को लगातार एक के बाद एक तीन ट्वीट किये गए। पहले ट्वीट के जरिये सीएम ने कहा कि, महात्मा गांधी के सवतंत्रता आंदोलन के समय किये गए सत्याग्रह को भाजपा सांसद द्वारा ड्रामा बेहद आपत्तिजनक, बेहद निंदनीय है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में सरकार, दोगुनी होगी पेंशन!


भाजपा ने राष्ट्रपिता का अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं की

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1224570118874648576?ref_src=twsrc%5Etfw

कमलनाथ ने नाम लिए बिना भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा नेतृत्व यदि पूर्व में ही बापू के हत्यारे गोडसे को दो-दो बार देशभक्त बताने वाली भाजपा सांसद पर दिखावटी कार्रवाई के बजाय, कड़ी कार्रवाई कर देता तो शायद आज गांधी जी के बारे में इस तरह कहने की किसी में हिम्मत ना होती।

 

पढ़ें ये खास खबर- कैलाश के पोहा-जलेबी वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने किया हमला, केन्द्र सरकार को भी घेरा


भाजपा अपनी विचारधारा तय करे : कमलनाथ

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1224570122330726400?ref_src=twsrc%5Etfw

अगले ट्वीट में सीएम ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि, अब समय आ गया है कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि, वो किस विचारधारा का समर्थन करती है, गांधी की या गोडसे की ?

 

पढ़ें ये खास खबर- दिन में तीखी धूप तो रात में चल रही सर्द हवाएं, इतने दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड


प्रज्ञा ठाकुर दो बार गोडसे को बता चुकी हैं देशभक्त

news

आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले भाजपा की भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को दो बार देशभक्त बता चुकी हैं। उनके इस बयान के बाद देशभर में ही नहीं बल्कि संसद में भी जमकर हंगामा हुआ था। मामला बढ़ते देख पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, वो प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं कर सकेंगे। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर सांसद ने गोडसे को देशभक्त बता डाला, जिसपर देश ही नहीं बल्कि संसद तक में हंगामा हुआ था। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर को संसद में ही माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, ये सरकार की ढील है कि उनपर अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।

 

पढ़ें ये खास खबर- योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब जहां चाहें वहां कराएं 5 लाख तक मुफ्त होगा इलाज


भाजपा सांसद हेगड़े ने दिया था ये विवादित बयान

news

कर्नाटक उत्तर कन्नड़ से सांसद अनंत हेगड़े ने सावरकर की याद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सवाल करते हुए कहा था कि, कैसे कैसे लोग भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। अपने भाषण में हेगड़े ने कहा था कि, ‘पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला गया एक बड़ा ड्रामा था। सत्याग्रह और भूख हड़ताल सब ड्रामा था।’ उन्होंने कहा था कि ये वास्तविक लड़ाई नहीं, बल्कि तालमेल से किया स्वतंत्रता आंदोलन था। बता दें कि, अनंत हेगड़े कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से 6 बार से लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं, साथ ही वो केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो