
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोले शिवराज- जिन्हें लगता है, महाकाल की शरण में जाकर पाप धुल जाएंगे, वो नासमझ हैं
भोपाल/ उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज गुरुवार को मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि, पांच लाख के इनामी इस कुख्यात गैंगस्टर को उस समय गिरफ्तर किया गया जब ये उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था। फिलहाल, इस गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ ट्वीट किये हैं। इन्हीं में से एक ट्वीट में शिवराज ने कहा जिसका अर्थ है कि, गैंगस्टर समझता था कि, महाकाल की शरण में जाकर पाप धुल जाएंगे, लेकिन वो महाकाल को नहीं समझ सका। फिलहाल, एमपी सरकार गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है।
सीएम ने ट्वीट में बताया महाकाल का उद्देश्य
गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट जारी किया, जिसके जरिये उन्होंने कहा कि, 'जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।' सीएम ने अपनेट्वीट में आगे कहा कि, 'हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है...। '
यूपी पुलिस को सौंपेंगे गैंगस्टर
गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट जारी किया, जिसके जरिये उन्होंने कहा कि, 'मैंने यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी अदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।' एक अन्य ट्वीट में सीएम ने उज्जैन पुलिस को इस बड़ी गिरफ्तारी के उपलक्ष्य में बधाई भी दी। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि, 'विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।' सीएम के इस ट्वीट के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि, मध्य प्रदेश सरकार ने गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले करने का आदेश जारी कर दिया है। अब इसकी कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
पढ़ें ये खास खबर- कुख्यात गैंगस्टर खुद बोला...मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला...
दो अन्य साथियों के साथ पकड़ाया गैंगस्टर
उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे दो साथियों के साथ कछ दिनों से फरार चल रहा था। उसे महाकाल मंदिर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार करने की खबर है। वह सुबह 250रुपए की टिकट लेकर अपने 3 साथियों के साथ दर्शन करने की फिराक में था। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को शक हुए और उसने उन्हें पूछताछ के लिए रोका और महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
महाकाल मंदिर के पास से पकड़ाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे हमारी कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं। मंदिर ये अंदर बाहर से गिरफ्तारी हुई इसके बारे कहना ठीक नहीं। कुरुरता की हदें शुरू से यह पार कर रहा था। इंटेलीजेंस की बात है ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं। वारदात होने के बारे से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।
Published on:
09 Jul 2020 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
