26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM शिवराज ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, आसमान से दिख रहीं भयावह तस्वीरें

-प्रदेश का हाल जानने निकले सीएम शिवराज-विदिशा में बाढ़ प्रभावित इलाके का किया हवाई सर्वे-जिले में में नाव के साथ साथ हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी-लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया जा रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Aug 2022, 2:42 PM IST

News

CM शिवराज ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, आसमान से दिख रहीं भयावह तस्वीरें

भोपाल. मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद अदिकतर इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। कई इलाकों में जलभराव के हालात हैं तो कई नदी नाले उपान पर होने के कारण मार्गों पर आवाजाही भी प्रभावित है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा के अनुसार, फिलहाल, प्रदेश के 16 हाइवे बंद हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए हैलीकॉप्टर से हवाई यात्रा शुरु की है।


इसी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर आमजन की स्थिति का जायजा लिया। नागरिक चिंता न करें, चुनौती की इस घड़ी में हम सब साथ हैं। राहत और बचाव कार्य में मैं और 'टीम एमपी' कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- बाढ़ का बड़ा असर : मध्य प्रदेश के 16 हाइवे बंद, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी


विदिशा से हवाई यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हवाई दौरे की शुरुआत सूबे के अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विदिशा से की है। यहां वो बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर इलाके में तैनात सुरक्षा टीमों से संपर्क कर उचित राहत पहुंचाने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। यहां से वो गंजबासौदा के लिए रवाना हुए हैं।


नाव के साथ साथ हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू जारी

विदिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों के राहत बचाव कार्य के लिए NDRF और होम गार्ड की टीमे रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। यहां नाव की माध्यम से जलभराव में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, मौजूदा समय में जिले के 5 स्थानों पर हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्टिंग की आवश्यकता बताई गई है। नागपुर और मुंबई से 2 हेलीकॉप्टर एयर लिफ्टिंग के लिए बेजे गए हैं। फिलहाल, राहत की बात ये है कि, अधिकतर इलाकों में बारिश रुक गई है।

यह भी पढ़ें- महाप्रलय की बारिश : 7 साल का बच्चा नदी में बहा, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने


NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण अलग अलग इलाकों के अनुसार, SDRF और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। इनमें मौजूदा समय में नर्मदापुरम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2 NDRF की 2 टीमें, विदिशा में 2 टीमें, जबलपुर में 1 टीम, सीहोर में 1 टीम, भोपाल में 1 टीम और गुना 1 यानी NDRF की कुल 8 टीमें तैनात हैं। वहीं, विदिशा में 4, राजगढ़ में 2, गुना में 3, मिलाकर 109 टीमें प्रदेश भर में लोगों के रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं।