
महाप्रलय की बारिश : 7 साल का बच्चा नदी में बहा, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
नीमच. मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पिछले 60 घंटे जारी रही भारी बारिश ने त्राहिमाम मचा दिया। प्रदेश के बड़े हिस्से में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भरा हुआ है। एक तरफ तो नदियां नाले उफान पर हैं। इसी बारिश ने मध्य प्रदेश के नीमच में एक घर के चिराग को भी लील लिया।
आपको बता दें कि, नीमच जिले के सुंडी गांव में एक 7 साल का बालक नदी में बह गया है। बच्चे के बहने का हैरान कर देने वाला लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिस समय बच्चा नदी के तेज बहाव में बहा, आसपास खड़े लोगों ने उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। बच्चा जब नदी में गिरा तो आसापास चीख पुकार मच गई, लोगों की भीड़ उसे पकड़ने की आवाजे लगाती रही, लेकिन नदी के तेज बहाव में बच्चा चंद सैकंडों के भीतर गायब हो गया।
चप्पल गिर गई तो उठाते समय़ फिसला नगी में पैर
घटना जिले के मनासा थाना क्षेत्र के गांव सुंडी की है। यहां एक 7 वर्षीय बालक जिसका नाम पंकज पिता अनिल गरासिया बहताया जा रहा है, जिसकी नदी में बहने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बच्चा अपने दोस्तों के साथ नदी में आए उफान को देखने गया था। इसी दौरान पानी के बहाव में मासूम की चप्पल बहने लगी, जिसे पकड़ने के चक्कर में मासूम नदी की तरफ झुका, जिससे उसका पैर फिसल गया और वो नदी में जा गिरा। आसपास खड़े लोग नदी के रोद्र रूप का नजारा अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि, उस वीडियो में मासूम के डूबने की तस्वीरें कैद हो जाएंगी। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम बच्चे को तलाशने में जुटी हुई हैं।
Published on:
23 Aug 2022, 10:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.