भोपालPublished: Feb 11, 2023 04:36:00 pm
Faiz Mubarak
कश्मीर से कन्याकुमारी साइकिल यात्रा पर निकली मुस्कान रघुवंशी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने निवास पर मुलाकात की। यहां सीएम ने उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कश्मीर से कन्याकुुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकली मुुस्कान रघुवंशी से शनिवार को मुलाकात की। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के अशोकनगर की रहने वाली मुस्कान रघुवंशी ने साइकिल यात्रा की शुरुआत कश्मीर से की है और वो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपने निवास पर आमंत्रित किया। यहां न सिर्फ मुख्यमंत्री ने मुस्कान रघुवंशी को यात्रा की शुभकामनाएं दीं, बल्कि उन्होंने मुस्कान को महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी बताया।