मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कोविड-19 के दौरान प्रदेश में वैश्विक महामारी से निपटने के लिए किये गये प्रयासों और उससे जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही इस वैश्विक महामारी से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार, लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना आदि के बारे में भी विस्तार से बताया।