
-----------------
भोपाल। विधानसभा में विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने सतना हवाई अड्डे की 451 एकड़ में से 341 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण होने संबंधित लिखित सवाल पूछा। इस पर लिखित जवाब में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि हवाई अड्डे की करीब 150 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। इसे लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने मुख्य सचिव व सतना कलेक्टर को पत्र लिखा है। इस अतिक्रमण को हटाने में अभी समय लगेगा। वही नर्मदा सेवा यात्रा 2017 और जनजातीय गौरव दिवस के लिए बसों के अधिग्रहण पर विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में कहा गया है कि अभी जानकारी एकत्र की जा रही है।
-----------------
मुआवजे में बांटे 2840 करोड़
भोपाल। विधानसभा में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में अब तक बाढ़, अतिवृष्ट व कीटप्रकोप के लिए 2840 करोड़ की राशि बांटी गई है। वर्ष 2020-21 में 704 करोड़ रुपए बाढ़ प्रभावितों दिए, फिर दूसरे चरण में बाढृ प्रभावितों को 2020-21 में ही 421 करोड़ की सहायता दी। वहीं ग्वालियर-चंबल बाढ़ पर किसानों को 695 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में 3 लाख 66 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत 2 अरब 55 करोड़ से अधिक की सहायता दी गई।
------------------------------------
कैबिनेट में जाएगा खरीदी घोटाले के भुगतान का मामला-
नरसिंहपुर सहकारी साख समिति में अनाज खरीदी में गबन को लेकर किसानों के भुगतान का मामला अब कैबिनेट में जाएगा। भाजपा विधायक जालमसिंह पटेल ने ध्यानाकर्षण के जरिए यह मुददा कर कहा कि गबन कर्मचारियों ने किया है, लेकिन किसानों का भुगतान चार साल से रूका है। इस पर सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने आश्वासन दिया कि किसानों के भुगतान के लिए मामला कैबिनेट में ले जाएंगे। वहां से जो भी विधिसम्मत हल होगा वह किया जाएगा। इसीप्रकार विधायक यशपाल सिसौदिया ने ध्यानाकर्षण के जरिए लेबल-नयागांव फोरलेन सडक़ पर ब्रिज बनाकर यातायात सही करने व टोल की समीक्षा का मुद्दा उठाया। इस पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने सीमेंट कंपनी को बुलाकर अधिकारियों के साथ बैठक करके मामले के निराकरण का आश्वासन दिया।
------------------------------------
Published on:
22 Dec 2021 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
