
तापमान आया 15 डिग्री पर
भोपाल। मध्यप्रदेश में जम्मू कश्मीर की ठंडी हवा आना शुुरू हो गई है। इससे प्रदेश के कई उत्तरी हिस्सों में सर्दी अचानक बढ़ गई है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 31 डिसे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। यह 30 से 31 डिसे रह सकता है। हल्की धुंध भी छाई रहेगी क्योंकि रात में खूब पटाखे चलाए गए हैं जिसकी वजह से आसमान में धुंआ छाया हुआ है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बन गया है। यह और मजबूत होकर पश्चिम बंगाल व असम की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से रात के तापमान में आ रही गिरावट थम गई थी. यही कारण है कि बीते दिनों न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जोकि सामान्य रहा। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा है.
कम दबाव के क्षेत्र का पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ने पर असर खत्म हो गया जिससे उत्तर की हवा चलना शुरू हो गई है। इससे रात में ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय कंपकंपी बनी हुई है। दिन में भी तपिश घट गई है। तापमान में अभी और गिरावट दर्ज होगी।
प्रदेश के उत्तरी इलाकों में रात दस के बाद ठंडक बढ़ रही है जिससे गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर के बाद तापमान में खासी गिरावट के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब तापमान में और गिरावट होगी और ठंड बढ़ जाएगी। इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
Published on:
25 Oct 2022 09:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
