दरअसल, मंगलवार को सेकंड स्टॉप स्थित नर्मदीय भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई थी। यहां पर कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री पीसी शर्मा ने बूथ जिताओ, नौकरी पाओ का नारा दिया था। उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबको नौकरियां मिलेंगी।