10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल की तकरार के चलते, 6 महीने पहले हुई लव मैरिज का ऐसा हुआ अंत, जानिये पूरा मामला…

विवाद नाराज जया गुरुवार को बिना बताए घर से चली गई थी। उसकी तलाश में निकले कपिल को वह रेलवे स्टेशन पर मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Nov 2017, 5:41 PM IST

suicide of newly married girl

भोपाल। एक नवविवाहिता शहर के बड़े तालाब में कूदकर ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार घटना से एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

तलैया पुलिस के अनुसार, जया भगोरिया (20) गांधीनगर में अपने पति कपिल और उसके परिवार के साथ रहती थी। बुधवार देर रात को पति से उसका कोई विवाद हुआ था। इससे नाराज जया गुरुवार को बिना बताए घर से चली गई थी। उसकी तलाश में निकले कपिल को वह रेलवे स्टेशन पर मिली। जया को समझाने के बाद कपिल उसे वीआईपी रोड ले गया था।

वहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, जिसके बाद कपिल उसे लेकर घर लौट रहा था। उसी वक्त जया ने पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे लगभग 20 मिनट बाद बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

मोबाइल को लेकर मजाक
कपिल ने बताया कि बुधवार रात बहन से मोबाइल फोन को लेकर हंसी-मजाक कर रहा था। इसी बीच उन्होंने जया के पास पुराना मोबाइल फोन होने की बात कहकर कमेंट किया। इस पर जया ने नाराजगी जताई थी। हालांकि समझाने पर उसका गुस्सा शांत हो गया। सुबह मैं काम पर चला गया।

गुरुवार दोपहर एक बजे मां ने बताया कि जया गुस्से में घर से निकली है। मैंने उसे फोन लगाया। उसने बताया कि वह भोपाल स्टेशन पर है। मैं उसे समझाते हुए वीआईपी रोड ले आया। हमने बैठकर बात की। उसका गुस्सा शांत हो गया था।

घर चलने को कहा, लेकिन...
झगड़ा शांत हो जाने के बाद मैं उठा और गाड़ी स्टार्ट करने लगा, तभी मैंने पलट कर देखा की जया ने पानी में छलांग दी। मैंने फौरन इसकी सूचना डायल 100 को दी और मौके पर मौजूद गोताखोरों ने भी जया को बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।

कपिल पर लगाए आरोप:
जया के बड़े भाई जहांगीराबाद निवासी दिनेश भागोरिया पिता बालकिशन भागोरिया फर्नीचर का काम करते हैं। दिनेश ने आरोप लगाए कि 6 माह पहले हुई शादी के बाद से ही कपिल और उसके परिजनों ने जया को घर नहीं आने दिया। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दोपहर में उसने गुजरात में बहन को फोन करके बताया था कि वह घर छोड़कर निकल गई है। इसके बाद हमने कपिल को फोन लगाया, तो कपिल का कहना था कि आज तो फैसला हो ही जाएगा। मैं उसे मार दूंगा। उसके बाद कपिल ने फोन काट दिया।

एलबम से खींचे शादी के फोटो
कपिल ने बताया कि बुधवार रात जया ने उसका मोबाइल फोन ले लिया था। उसने मेरे सारे फोटो डिलीट करते हुए एलबम से शादी के फोटो मोबाइल से खींच लिए थे। उसने ऐसा क्यों किया इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया।