23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / 144 घंटों में नहीं संभले तो 3 मई तक सख्ती में बीतेगा जीवन, बाहर निकलने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्तें

144 घंटों में नहीं संभले तो 3 मई तक सख्ती में बीतेगा जीवन, बाहर निकलने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्तें

लॉकडाउन 2 में 20 अप्रैल के बाद मिल सकती है छूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 14 Apr 2020, 12:25 PM IST

photo_2020-04-14_12-10-40.jpg

भोपाल. मंगलवार रात 12 बजे से खत्म हो रहे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करते हुए 24 मार्च को देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

अच्छी बात ये है कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया है कि अगर हम लोग 6 दिन लॉकडाउन के नियमों को सही तरीके से पालन करेंगे तो 7वें दिन सशर्त घर से बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती है। इसको लेकर बुधवार को गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।

यही नहीं, अगर 6 दिन तक लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया जाएगा या लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा जाएगा तो 20 अप्रैल से सशर्त मिलने वाली अनुमति तुरंत वापस ले ली जाएगी। ऐसे में हमलोगों के पास कोरोना को बेदम करने के लिए 6 दिन का वक्त है। अगर ऐसा करने में हम सफल हो जाते हैं तो 6 दिन बाद घर से बाहर निकलने के लिए सशर्त छूट मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली छूट कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पर निर्भर करता है। जिन क्षेत्रों या जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाए जाएंगो उन जिलों में सशर्त छूट मिल सकती है। इसके अलावे जिन इलाकों में कोरोना के नए मरीज सामने आएंगे, उन इलाकों को नया हॉटस्पॉट मानकर सख्त लॉकाडाउन लागू कर दिया जाएगा। संभवत: 20 अप्रैल के बाद रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा जा सकता है।

रेड जोन: रेड जोन में उन इलाकों को शामिल किया जाएगा, जहां से कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे है। ऐसे में इन इलाकों कर्फ्यू जैसे हालात रहेंगे।

ऑरेंज जोन: ऑरेंज जोन में वे इलाके या जिले रहेंगे, जहां से कोरोना वायरस के मामले कम हैं या पॉजिटिव मामलों की संख्या कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

ग्रीन जोन: इस जोन में वे इलाके या जिले रहेंगे जहां से अभी तक कोरोना को कोई मामला नहीं आया है। संभवत: इन इलाकों में कुछ शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की इजाजत भी दी जा सकती है। हालांकि इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा