19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
वीडियो में देखें टॉयलेट से कैसे निकाले गए कांग्रेस के नेता…
Play video
Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Videos / वीडियो में देखें टॉयलेट से कैसे निकाले गए कांग्रेस के नेता…

वीडियो में देखें टॉयलेट से कैसे निकाले गए कांग्रेस के नेता…

बेटे ने दी फोन पर रेलवे को जानकारी, मचा हड़कंप...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Sep 2018, 2:12 PM IST

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के लिए शताब्दी का सफर सजा आज उस वक्त सजा बन गया, जब वे शताब्दी एक्सप्रेस के कोच सी-4 की बर्थ 33 में सफर करते हुए भोपाल स्टेशन से दिल्ली जा रहे थे।

इस दौरान वे टॉयलेट गए, जहां चटकनी लगाने के बाद बाहर निकलते वह जाम हो गई। ऐसे में वे टॉयलेट में ही फंस गए। काफी कोशिशों के बाद भी जब वे बाहर नहीं निकल सके तो उन्होंने अपने बेटे को फोन लगाकर खुद के शताब्दी के टॉयलट में फंसे होने की जानकारी दी।

इसके बाद उनके बेटे ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर इस बारे में जानकारी दी। बात सामने आते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।

इसके बाद वहां पहुंचा स्टाफ काफी देर तक उन्हें बाहर निकालने की तमाम कोशिशें करता रहा। लेकिन जब करीब डेढ घंटे तक कुछ नहीं हो सका, तो ट्रेन के टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर चंद्रिका प्रसाद को बाहर निकाला गया।