26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिये कांग्रेस से इन प्रत्याशियों को लोकसभा 2019 में मिलेगा टिकट!

तीन सदस्य सीधे सक्रिय...

2 min read
Google source verification
congress

जानिये कांग्रेस से किस प्रत्याशी को लोकसभा 2019 में मिलेगा टिकट!

भोपाल। लोकसभा चुनावों को लेकर तकरीबन सभी राजनैतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों पर मंथन कर चुके हैं। ऐसे में जहां कुछ पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है। वहीं प्रदेश में दोनों प्रमुख दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अभी भी असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है।

चर्चा है कि इन प्रमुख पार्टियों में अभी भी प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है। इसके साथ ही चुनावी टक्कर को देखते हुए दोनों प्रमुख पार्टियों ने उम्मीदवार चयन के लिए अपना अपना फॉर्मूला तैयार किया था। जिसके आधार पर ही ये पार्टियां अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेंगी।


एक ओर जहां भाजपा उम्मीदवार चयन के मामले में अपने सर्वे पर कार्य करती दिख रही है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि सर्वे के बावजूद भाजपा में तमाम सीटों पर प्रत्याशी चयन में अमित शाह की भूमिका ही रहेगी।

तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से शक्ति मोबाइल ऐप को तवज्जो देने की बात सामने आ रही है। यहां कहा जा रहा है कि राहुल-प्रियंका के सर्वे में जो अव्वल आएगा, उसी को टिकट मिलेगा।

कांग्रेस:इन्हें मिलेगा टिकट!...
लोकसभा चुनाव में पहली बार गांधी परिवार के तीन सदस्य सीधे सक्रिय हैं। राज्यों की रिपोर्ट पर ज्यादा विश्वास न करते हुए राहुल और प्रियंका गांधी ने इस बार बेहतर उम्मीदवार के लिए कई एजेंसियों से सर्वेक्षण कराए हैं, जबकि पार्टी के 'शक्ति ऐप' से भी आंतरिक सर्वे कराया गया है। इसके अलावा राज्य के प्रभारियों को भी हर सीट पर एक उम्मीदवार बताने के लिए कहा गया है। अब जो नाम एक से ज्यादा सर्वे में आएगा, उसे टिकट मिलेगा।


ऐसे मिलाया जाएगा नाम...
बताया जाता है कि कांग्रेस द्वारा देशभर से नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए बने शक्ति मोबाइल ऐप के सर्वेक्षण को भी ज्यादा तवज्जो दी जा रही है, जबकि राज्यों के प्रभारियों को अब हर सीट से एक बेहतर नाम सुझाने के लिए कहा है।

पहले प्रभारी 3 से 4 नाम सुझाते थे। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने एक और सबसे मजबूत उम्मीदवार उतारने के लिए कह दिया है। इसके बाद से प्रभारी नेताओं की जवाबदेही ज्यादा बढ़ गई है।

लोकसभा चुनाव की तारीख!...
वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज यानि रविवार शाम हो सकता है। चुनाव आयोग ने रविवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम करीब पांच बजे दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।