
भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित कार्यालय में रविवार को कांग्रेस की बैठक हुई। यह बैठक कांग्रेस के मध्य प्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया की उपस्थिति में हुई।
इसके बाद अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के लोगों से भी चर्चा की जाएगी। वहीं इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों की भी अलग-अलग बैठकें ली जाएंगी।
बैठक में जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षों एवं विधायकों, मोर्चा संगठनों/ विभागों के प्रदेश अध्यक्षों, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कोलारस और मुंगावली में जीत का दावा किया है। साथ ही भाजपा पर चुनाव में गलत तरीके अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने
भाजपा पर ईवीएम मशीन और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया।
60 की उम्र पार कर चुके नेताओं के चुनाव नहीं लड़ने के बाबरिया की अपील पर अरुण यादव ने कहा कि यह फैसला दिल्ली को करना है।
ये बोले बाबरिया...
60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टिकट न देने के अपने बयान पर बावरिया ने कहा कि मैंने सिर्फ चार पांच बार चुनाव लड़ चुके 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से टिकट न लेने का अनुरोध किया है।
नए लोगों को मौका देने का अनुरोध किया है। इस पर अंतिम डिसीजन दिल्ली लेती है और राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय करते है।
उपचुनाव पर ये बोले बावरिया...
वहीं उपचुनाव पर बोलते हुए बावरिया ने कहा कोलारस और मुंगावली में तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद भाजपा हारेगी और यहां कांग्रेस ही जीतेगी।
उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर बीजेपी के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि ये तो ऐसा हुआ जैसे उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टिकट न देने के अपने बयान पर बावरिया ने कहा कि मैंने सिर्फ नए लोगों को मौका देने का अनुरोध किया है। इस पर अंतिम निर्णय दिल्ली में लिया जाएगा। चुनाव आयोग पर भाजपा के आरोपों को भी उन्होंने बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसा मामला है।
Published on:
25 Feb 2018 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
