1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस खंगाल रही भाजपा नेताओं की कमाई का डेटा

कैसे साइकिल से सफारी तक पहुंचे भाजपा के नेता, कांग्रेस इकट्ठा कर रही जानकारी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Arun Tiwari

Jun 17, 2018

Congress

Congress

भोपाल : प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है । कांग्रेस ने इसकी तैयारी तेज कर दी है । सरकार में हुए घोटाले और मंत्रियों की संपत्ति के अलावा पार्टी भाजपा के उन छुटभैये नेताओं की कमाई का जरिया भी खंगाल रही है जो सरकार आने के पहले तक साइकिल पर चलते थे और अब सफारी या स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाडि़यों की सवारी कर रहे हैं।

पीससी अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी के विचार विभाग को ये जिम्मेदारी सौंपी है। विचार विभाग आरटीआई, स्थानीय लोगांे से जानकारी और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से संपर्क कर कमाई का जरिया तलाशने में लग गया है। - हर जिले के ५० नेताओं की कुंडली विचार विभाग हर जिले के एेसे ५० नेता चिन्हित कर रहा है जिनकी कमाई में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।

जो छोटे-छोटे काम करने से लेकर बड़े ठेकेदार तक बन गए हैं। एेसे कार्यकर्ता जो पार्टी के आयोजनों में दरी बिछाने का काम करते थे अब जमीन और दुकानों के मालिक बन बैठे हैं। इतना ही नहीं कई नेता तो बेशकीमती सरकारी जमीनों पर कब्जा किए हुए हैं। विचार विभाग जिले में काम करने वाले आरटीआई कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकलवा रहा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ता एेसे नेताओं के आस पास के लोगों से भी संपर्क कर उनके आय के स्त्रोतों का पता लगा रहे हैं । दस्तावेज इकट्ठा होने पर विचार विभाग इनको क्रॉस चैक करेगा और उसके बाद जिला वार इन नेताओं की सूची जारी की जाएगी। - १७५ घोटालों की फेहरिस्त तैयार कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में १७५ घोटाले हुए हैं जिनकी सूची जारी की गई है।

हाल ही में कमलनाथ ने विचार विभाग की बैठक लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने का पूरा रोडमैप बताया है। कमलनाथ ने विचार विभाग को कांग्रेस के हर कोर ईश्यूज पर काम करने के लिए भी कहा है।

विचार विभाग हर जिले में रातों रात अमीर हुए भाजपा के छुटभैये नेताओं की कमाई की कुंडली तैयार कर रहा है। दस्तावेज इक_े होने के बाद हर जिले में ये सूची जारी की जाएगी। - भूपेंद्र गुप्ता अध्यक्ष,विचार विभाग,कांग्रेस