भोपाल. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आज 134 साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेस की स्थापना दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद वो सोशल मीडिया में ट्रोल हो गए। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। ट्वीट डिलीट करने के बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी।