क्या कहा शिवराज ने?
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा- हमारे सभी कांग्रेसी मित्रों को #CongressFoundationDay की बधाई। सोनियाजी और राहुल जी के जयकारे भी लगाए होंगे। जैसे हमारे जन्मदिवस पर हम आत्मचिंतन करते है वैसे ही आज कांग्रेस मित्रों को चिंतन-मनन ज़रूर करना चाहिए। आख़िर क्यों कांग्रेस के 134 वर्ष के इतिहास में क़रीबन 40 वर्षों तक सिर्फ़ एक ही वंश परिवार का शासन रहा? मोतीलाल जी, जवाहर जी, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया जी, राहुल जी, और प्रियंका जी। सिर्फ़ G! बाक़ियों को तो समय-समय पर सिर्फ़ उनकी सेवा करने का ही सौभाग्य प्राप्त हुआ।