
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मानस भवन में मध्यप्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति द्वारा कार्यक्रम संगत पंगत बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। संगत पंगत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिंह के कान में उम्मीदार के नाम की सिफारिश की। किसी ने सुनील सूद का नाम लिया तो किसी ने पीसी शर्मा का नाम लिया।