
Congressmen reached to file FIR against Minister Vishwas Sarang in MP
Congressmen reached to file FIR against Minister Vishwas Sarang in MP मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले पर कांग्रेस नेताओं का हमलावर रुख बरकरार है। कांग्रेस इस मामले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग पर केस दर्ज कराने की भी मांग की। इस संबंध में भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इधर मंत्री विश्वास सारंग के समर्थन में उनकी विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं भी लामबंद हो गईं और कांग्रेस नेताओं का विरोध किया।
मंगलवार को नर्सिंग घोटाला पर फिर हंगामा मचा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हेमंत कटारे सहित कई कांग्रेस नेता मंत्री विश्वास सारंग पर एफआईआर FIR दर्ज करवाने के लिए टीटी नगर थाने पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसियों से शिकायत तो ले ली पर केस दर्ज नहीं किया।
इधर मंत्री विश्वास सारंग के समर्थन में भी उनकी नरेला विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं सामने आईं। बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर टीटी नगर थाने पहुंची और मंत्री विश्वास सारंग के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं ने कांग्रेसियों को महिला विरोधी मानसिकता का बताते हुए कांग्रेस नेता हेमंत कटारे के विरोध में भी खूब नारे लगाए।
Updated on:
16 Jul 2024 04:11 pm
Published on:
16 Jul 2024 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
