3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की हत्या की साजिश! जानिये किसने क्या कहा…

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने लगाया कांग्रेस पर बड़ा आरोप, अजय सिंह बोले मुझे फंसाने की साजिश...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 3 Sep 2018, 6:50 PM IST

janasirwad yatra

मुख्यमंत्री शिवराज की हत्या की साजिश! जानिये किसने क्या कहा...

भोपाल। जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव का मामला गरमा गया है, इस मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। दोनों ही दल एक दूसरे पर आरोप मड़ रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर हुए पथराव के बाद प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज की हत्या करवाना चाहती है।

उनका कहना है कि सीएम शिवराज की लोकप्रियता से कांग्रेस बौखलाई हुई है और विधानसभा चुनावों में अपनी हार देखकर कांग्रेस ऐसा कर रही है। ये बहुत ही निंदनीय है, उन्होंने शिवराज की सुरक्षा बढ़ाए जाने के आदेश भी दिए हैं।

ये बोले शिवराज...
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बडा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस मेरे खून की प्यासी है, जो घटना हुई, ऐसा मध्य प्रदेश की राजनीति में कभी नहीं हुआ, मैं मरने से नहीं डरता, मरकर भी फिर जन्म लूंगा और जनता की सेवा करूंगा।

ये है मामला...
दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा सीधी जिले में पहुंची, जहां सीएम को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा। कहीं काले झंडे दिखाए गए तो कहीं पत्थर फेंके गए। हालांकि सीएम को चोट नहीं लगी, लेकिन सुरक्षा की नजर से यह बड़ी चूक मानी जा रही है। इस बीच क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ होने के चलते इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है।

इस घटना को गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश बताया है, उन्होंने कहा है काफिले पर हमला करने वाले सभी आरोपी कांग्रेसी थे। इस मामले में अभी तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, गृहमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं दोनों और से बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

ये बोले कमलनाथ...
वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर हुई पथराव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही ये भी कहा है कि इसके दोषी सामने आने चाहिए और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की हिंसक राजनीति का कोई स्थान नहीं है और ना कांग्रेस की इस तरह की संस्कृति है और ना मैं इस तरह की राजनीति का पक्षधर हूं।

बगैर जांच आरोप ठीक नहीं...
इसके अलावा कमलनाथ ने यह भी कहा कि बगैर जांच के कांग्रेस पर इस तरह के आरोप लगाना भी ठीक नहीं है। निष्पक्ष जांच में यदि इस तरह की घटना सामने आती है व कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता की इस घटना में संलिप्तता सामने आती है तो हम उस पर निश्चित ही कार्रवाई करेंगे।

शिवराज ने की तीखी टिप्पणी...
इस मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज ने तीखी टिप्पणी करते हुए नाराजगी दिखाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा यह किस तरह की राजनीति हो रही है, यह किसी के लिए शुभ नहीं है, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से कहना चाहता हूं वो किस दिशा में कांग्रेस को ले जाना चाहते हैं। उनके नेता और कार्यकर्ता जो कर रहे हैं क्या वो उचित है।

जांच की जरुरत नहीं
वहीं शिवराज ने यह भी कहा कि मैदान में मुकाबले करे कांग्रेस, विचारों से मुकाबला करे, अंधेरे में पत्थर चलवाते हो। कांग्रेस के आरोपों पर कहा मैं पूरे प्रदेश में घूम रहा हूं सिर्फ चुरहट में ही हुआ ऐसा, कोई जांच की जरुरत नहीं है निम्न जांच में ही सब पता चल जाएगा।

ये बोले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह...
जनआशीर्वाद यात्रा पर हुए पथराव पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मै कभी पीठ पीछे वार नहीं करता। मैं दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिससे सीएम ही भागे और इसका सामना नहीं किया।
चुरहट में पथराव की घटना पर उन्होंने निष्पक्षता से जांच की जांच की बात कही।

यहां उन्होंने ये भी कहा कि गृह मंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं है। यह इंटेलिजेंस फेल्योर है। इतनी बड़ी घटना हो गई और इंटेलीजेंस को पता तक नहीं।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज के आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे है। मेरे ऊपर आरोप गलत है। उन्होंने पहले दिग्विजयसिंह पर देशद्रोह का आरोप लगाया। अब मुझे फंसाने की साजिश हो रही है। मेरे लोगों पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं।

नौ लोग गिरफ्तार...
इससे पहले शिवराज की रथ यात्रा पर सीधी जिले में पत्थर फेंकने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीधी जिले के एसपी ने कहा है कि गिरफ्तार लोगों में कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। एसपी ने यह भी कहा कि काले कपड़े में लपेट कर पत्थर फेंके गए थे।