24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलार में नालों का नहीं हो सका निर्माण

नालों के कच्चे होने से आसपास के रहवासियों के घरों में बारिश के समय घूस रहा गंदा पानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 13 Jul 2018, 1:28 PM IST

news

कोलार में नालों का नहीं हो सका निर्माण

भोपाल/ कोलार. शहर भर में बारिश पूर्व नालों की सफाई और निर्माण करवाने के नगर निगम द्वारा भले ही वादे कर Ÿयेय बटोर लिया गया हो, लेकिन जुलाई माह में हुई बारिश ने जिम्मेदारों द्वारा किए गए कार्यों की पोल खोल दी। जिस कारण कोलार में जरा सी बारिश में जल भराव की स्थिति बन रही है। लेकिन अब भी जिम्मेदारों द्वारा नालों को व्यवस्थित करवाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे।

हालात यह है कि नालों के पक्के निर्माण नहीं होने से कटाव का खतरा बना रहता हैं। उसके बाद भी निगम इन नालों का पक्का निर्माण नहीं कर सका। रहवासियों का आरोप है कि नालों के निर्माण नहीं होने से बारिश के समय कॉलोनियों में गंदा पानी आने से बीमारी का खतरा बढ़ जाता हैं। उसके बाद भी न तो निगम और न ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहीं कहीं तो नाले की जद में अवैध अतिक्रमण भी कर लिया गया हैं।

हर वर्ष हो रही परेशानी , फिर भी नहीं दिया ध्यान
हर साल बारिश होने के कारण रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय पार्षदों को इस बारे में पूरी जानकारी होने के बाद भी रहवासियों की इस गंभ्भीर समस्या को अनदेखा किया जा रहा हैं। गौरतलब है कि 5 जुलाई को हुई बारिश के दौरान वार्डो के कॉलोनियों में नालों के गंदा पानी घूसने से रहवासियों मेे काफी आक्रोश था।


बारिश होते ही बन जाते है बाढ़ जैसे हालात
कोलार के वार्ड-80 स्थित सांई नाथ कॉलोनी, वार्ड-81 स्थित आम्र विहार, बैरागढ़ चिचली, सौरभ नगर , वार्ड-82 स्थित मंदाकिनी कॉलोनी , वार्ड-83 स्थित ओम नगर झुग्गी बस्ती, सर्वजन कॉलोनी, ललिता नगर, बंजारी डी-सेक्टर, कटियार मार्केट, वार्ड-84 स्थित प्रियंका नगर में नालियों के नहीं होने और कुछ लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण करने से नालियों का निर्माण निगम नहीं करवा सका। कुछ अतिक्रमण करने वालों के कारण हजारों रहवासियों को बाढ़ जैसे हालात झेलने पड़ रहे हैं।

आखिर कब होगा नालों का निर्माण
नालों के निर्माण और कॉवर नहीं होने से और पूरे कोलार की लगभग 2 लाख की आबादी को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। रहवासियों का आरोप है ेिक सबसे Óयादा संपत्तिकर जमा करने वाला मुलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा हैं। अगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो और भी अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा।


सीवेज लाइन डालने का काम शुरू हो चुका हैं। सीवेज लाइन बनने के बाद नालों का निर्माण किया जाएगा। जोन के करीब 14 नालों का निर्माण हो गया है और कुछ नालों का अमृत योजना के तहत निर्माण होना हैं।
- शैलेष चौहान, जोन प्रभारी 18

खास खास

वार्ड 80 ,81 , 82 , 83, 84 में है समस्या
जोन 18 और 19 में कुल नाले 36
वार्ड 29 में 12 नाले , स्थिति - सभी पक्के
वार्ड 80 में 3 नाला , स्थिति - 2 कच्चे
वार्ड 82 में 6 नाला , स्थिति - सभी कच्चे
वार्ड 83 में 9 नाला , स्थिति - सभी कच्चे
वार्ड 81 में 4 नाला , स्थिति - सभी कच्चे
वार्ड 84 में 2 नाला , स्थिति - सभी कच्चे