10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सामने आई नाराजगी,यशोधरा राजे वापस लौटीं video Also

पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया विवादास्पद बयान BJP State Working Committee meeting ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Sep 2018, 1:48 PM IST

MP Bjp meeting

भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सामने आई नाराजगी,यशोधरा राजे वापस लौटीं

भोपाल@ब्रजेश शर्मा की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ यानि संत नगर के संत हिरदाराम आडिटोरियम में शुक्रवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

वहीं बैठक शुरू होने के साथ ही नाराजगी का दौर भी शुरू हो गया। सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे, जबकि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मंच पर राजमाता का फोटो नहीं होने से बैठक शुरू होने से पहले ही नाराज होकर लौट आईं।

इसके अलावा बैठक के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को 12वीं पंक्ति में बैठाया गया, जिसके चलते वे भी नाराज दिखे। वहीं मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर नंदकुमार सिंह चौहान को मनाकर आगे लाए।

यशोधरा राजे सिंधिया के वापस लौट जाने पर गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना था कि एक दिन मंच पर फ़ोटो छूट जाने से राजमाता का सम्मान कम नहीं हो जाएगा।

BJP meeting02" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/07/bjp001_3374120-m.jpg">

गौर का विवादास्पद बयान...
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर एक बाद फिर विवादास्पद बयान देते हुए चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल गौर ने Sc st एक्ट के विरोध में भारत बन्द पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि हर वर्ग का वोट हम ही को मिलेगा, दोनों हमें ही देंगे हमारे अलावा जाएंगे कहां?

ये बोलीं यशोधरा...
भाजपा बैठक में दीनदयाल, कुशाभाऊ ठाकरे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेयी का फोटो लगा था, यशोधरा बोली जिसने पार्टी को खड़ा किया उसे ही भाजपा भूल गई ये निंदनीय हैA

बैठक में मौजूद भाजपा महिला पदाधिकारी और विधायक उषा ठाकुर से पूछा बताओ क्या मैं गलत कह रही हूं, ये राजमाता का अपमान नहीं है।

इस पर विधायक उषा सहित सभी महिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा एस्प सही कह रही हैं ये हुआ तो गलत है, यशोधरा बोलीं ये पहली बार और अनजाने में नही बल्कि जानबूझकर किया गया है।

इससे पहले मंच पर राजमाता का फोटो नहीं होने से नाराज हुई यशोधरा राजे सिंधिया को मनाने संग़ठन के वरिष्ठ नेता भी गए, लेकिन वे नहीं मानी।

प्रभात झा ने यशोधरा राजे के बैठक से जाने को लेकर कहा कि जानकारी लेकर ही कुछ कह पाऊंगा। वहीं यशोधरा की नाराजगी के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी चुप्पी साध ली है।

वहीं इससे पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में भाग लेने के लिए संत हिरदाराम नगर आए। इस बैठक मेें प्रदेश के कार्य समिति के सभी पदाधिकारी प्रदेश के समस्त सांसद, विधायक व महापौरों को आमंत्रित किया गया है।

जिनमें विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर व सुहास भगत बैठक में विशेष रुप से उपस्थित रहे। जबकि रामेश्वर शर्मा ने बैठक की व्यवस्था की कमान संभाल रखी है। भारतीय जनता पार्टी की इतनी महत्वूर्ण बैठक संत हिरदाराम नगर में पहली बार आयोजित की जा रही है।