
,,
भोपाल. कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से लगातार एहतियाती कदमों की सूची में निजी स्कूलों ने भी अपने स्तर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अभिभावक और विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में जमा होने से रोकने के लिए सीबीएसई स्कूल ऑनलाइन रिजल्ट जारी कर रहे हैं। अब तक आधा दर्जन स्कूल यह पहल कर चुके हैं, धीरे-धीरे सभी स्कूल इस दिशा में कदम उठा रहे हैं।
बीएचईएल स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल ने पिछले सप्ताह अपना रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया, इसके बाद अब सेंट जोसेफ कोएड स्कूल ने भी इसी तरह का कदम उठाते हुए ऑनलाइन रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। ऑनलाइन रिजल्ट घोषित करने वालों की सूची में डीपीएस कोलार का नाम भी जुड़ गया है। इस बीच सीबीएसई स्कूलों की संस्था सहोदय ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए अन्य स्कूलों को भी ऐसे ही कदम उठाने की सलाह दी है। स्कूलों की इस पहल से अभिभावक और विद्यार्थियों की भीड़ एकत्र नहीं हो रही, एवं संक्रमण फैलने का खतरा कम हो रहा है।
' रिजल्ट ऑनलाइन जारी करना एक बेहतर कदम है, सहोदय के सभी स्कूल इस तरह के कदम उठा रहे हैं जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। '
डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, सहोदय
Published on:
18 Mar 2020 06:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
