
coronavirus
भोपाल। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हाहकार मचाकर रखा हुआ है। कोरोना वायरस को मात देने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही इस संक्रमण से बचने के लिए अब देश के जिलों को तीन ज़ोन में बांटा गया है, जिसके आधार पर कोरोना वायरस का खतरा मापा जाएगा। इन जोन में ये बताया गया है कि कौन-सा जिला कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट है, किसमें बनने की क्षमता है और कौन-सा जिला अभी सुरक्षित है। आने वाले दिनों में स्थिति के अनुसार जिलों को परखा जाएगा। जिलों में रोकथाम के लिए अलग-अलग तरीके से एक्शन किया जाएगा, जिसमें कुल 28 दिनों का वक्त देखा जाएगा।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या के कारण प्रदेश के पांच जिले रेड जोन के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इन पांचों जिलों को 28 दिनमें के भीतर रेड अलर्ट जोन से बाहर निकालकर ग्रीन जोन में बदलना है।
बता दें कि एमपी के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, खरगौन और होशंगाबाद जिले रेड हाट स्पाट जोन में शामिल हैं।
आने वाले दिनों में इस जिलों को इनकी स्थिति के मुताबिक परखा जाएगा। जिलों में रोकथाम के लिए अलग-अलग तरीके अपनाएं जाएंगे।
भेजे गए हैं सैंपल
जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार 337 हो गई है। 64 लोगों की मौत हो गई है। मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के चलते 4 हजार 500 सैंपल की जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आना है। इसमें भोपाल के 3 हजार 500, प्रदेश के अन्य जिलों से एक हजार सैंपल जांच होनी है। शुक्रवार को 1200 सैंपल विशेष विमान से जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। सैंपल की जांच दिल्ली समेत प्रदेश में 9 स्थानों पर की जा रही है।
देखें रेड जोन की लिस्ट....
- मध्य प्रदेश
इंदौर
भोपाल
खरगोन
उज्जैन
होशंगाबाद
- आंध्र प्रदेश
कुरनूल
गुंतूर
नेल्लोर
प्रकासम
कृष्णा
वाईएसआर
वेस्ट गोदावरी
चित्तूर
अनंतापुर
- बिहार
सिवान
- चंडीगढ़
चंडीगढ़
- छत्तीसगढ़
कोरबा
- दिल्ली
साउथ
साउथ ईस्ट
शाहदरा
वेस्ट
नॉर्थ
सेंट्रल
नई दिल्ली
ईस्ट साउथ वेस्ट
- गुजरात
अहमदबाद
वडोदरा
सूरत
भावनगर
राजकोट
- हरियाणा
नूह
गुरुग्राम
पलवल
फरीदाबाद
- जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर
बांदीपोरा
बारामूला
जम्मू
उधमपुर
कुपवाड़ा
कर्नाटक
बेंगलुरु अर्बन
मैसूर
बेलागवी
- केरल
कसरागोड
कन्नूर
एर्नाकुलम
मल्लापुरम
तिरुवनंतपुरम
पथानामित्था
- महाराष्ट्र
मुंबई
पुणे
ठाणे
नागपुर
सांगली
अहमदनगर
यवतमाल
औरंगाबाद
बुल्ढाणा
मुंबई सबअर्बन
नासिक
ओडिशा
खोरधा
Updated on:
17 Apr 2020 04:53 pm
Published on:
17 Apr 2020 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
