
अध्यक्ष की तरह पार्षद लड़ेंगे नगरपालिका और परिषद का चुनाव, पार्टियों ने जारी की लिस्टें
भोपाल. इस बार नगरपालिका और नगर परिषदों में हो रहे चुनाव अपने आप में खास रहेंगे, क्योंकि यहां चुनाव तो पार्षद ही लडेंगे, लेकिन वे अध्यक्ष की तरह लड़ेंगे, क्योंकि अगर वे जीत गए तो निश्चित ही अध्यक्ष भी बन सकते हैं, क्योंकि इस बार अध्यक्ष का चुनाव सभी पार्षद मिलकर ही करेंगे, ऐसे में कौन पार्षद अध्यक्ष बन जाए, यह वह खुद भी नहीं जानता है, इस कारण इस बार पार्षद के सभी उम्मीद्वार अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के लिए चुनावी मैदान में हर जोड़-तोड़ करने में पीछे नहीं रहेंगे।
पार्टियों ने शुरू कर दी लिस्टें जारी करना
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा नगरीय चुनाव को लेकर काफी मंथन किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक कई नगर पालिकाओं और परिषदों सहित नगर निगम के पार्षदों के नाम फायनल नहीं हुए हैं, जबकि सभी पार्टियों के दावेदारों द्वारा अपने अपने नाम की अर्जियां लगा दी गई है, ऐसे में वे पार्टी की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब दोनों प्रमुख दलों सहित अन्य दलों ने भी अपने अपने प्रत्याशियों की लिस्टें जारी करना शुरू कर दिया है।
महापौर के बाद पार्षदों की लिस्टें जारी
भाजपा और कांग्रेस ने महापौर की लिस्ट जारी करने के बाद अब पार्षदों के नाम फायनल करना शुरू कर दिए हैं।
नगर निगम : भाजपा-कांग्रेस में ये उम्मीदवार
1. भोपाल
भाजपा: मालती राय (एमए-बीएड)
कांग्रेस: विभा पटेल (एमए, एमफिल)
2. इंदौर
भाजपा: पुष्यमित्र भार्गव (एमफिल लॉ)
कांग्रेस: संजय शुक्ला (ग्रेज्युएट)
3. जबलपुर
भाजपा: डॉ. जितेन्द्र जामदार (एमबीबीएस, एमएस)
कांग्रेस: जगत बहादुर (बीकॉम)
4. उज्जैन
भाजपा: मुकेश टटवाल (बीए)
कांग्रेस: महेश परमार (एमए, एलएलबी)
5. खंडवा
भाजपा: अमृता यादव (एमए)
कांग्रेस: आशा मिश्रा (ग्रेज्युएट)
6. देवास
भाजपा: गीता अग्रवाल (12वीं)
कांग्रेस: कविता व्यास (12वीं)
7. बुरहानपुर
भाजपा: माधुरी पटेल (बीए)
कांग्रेस: शहनाज इस्माइल (12वीं)
8. सतना
भाजपा: योगेश ताम्रकार (बीकॉम)
कांग्रेस: सिद्धार्थ कुशवाहा (बीए)
9. मुरैना
भाजपा: मीना जाटव (ग्रेज्युएट)
कांग्रेस: शारदा सोलंकी (10वीं)
10. सिंगरौली
भाजपा: चंद्रप्रताप (12वीं)
कांग्रेस: अरविंद सिंह चंदेल (एमए)
11. सागर
भाजपा: संगीता तिवारी (एमए)
कांग्रेस: निधि जैन (एमएससी)
12. छिंदवाड़ा
भाजपा: आनंद धुर्वे (12वीं)
कांग्रेस: विक्रम अहाके (बीए)
13. कटनी
भाजपा: ज्योति दीक्षित (एमएससी)
कांग्रेस: श्रेहा खण्डेलवाल (एमए)
14. रीवा
भाजपा: प्रमोद व्यास (बीकॉम)
कांग्रेस: अजय मिश्रा (ग्रेज्युएट)
15. ग्वालियर
भाजपा: सुमन शर्मा (एमए)
कांग्रेस: शोभा सिकरवार (एमएपीएचडी)
16. रतलाम
भाजपा: प्रहलाद पटेल (10वीं)
कांग्रेस: अभी घोषित नहीं
देवास जिले की सभी नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी-
Published on:
16 Jun 2022 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
