5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत से गिरने से नहीं, मारपीट से हुई थी महिला की मौत, पति ने पीटकर मार डाला

चार दिन बाद पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 30 Aug 2021, 12:48 AM IST

crime news

crime news

भोपाल. राजधानी के नजीराबाद थाना इलाके में चार दिन पहले छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा हो गया है। महिला के साथ उसके पति द्वारा अकसर मारपीट करने की बात सामने आई है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद आरोपी पति पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसके पति ने बयान दिए थे कि वह छत पर काम करते वक्त गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उसके साथ बहुत बेदर्दी से मारपीट की गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है।

नजीराबाद पुलिस ने बताया कि शारदा बाई पति नर्मदा प्रसाद (26) गांव मंगलगढ़ में पति और परिवार के साथ रहती थी। गत 24 अगस्त की देर रात पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां महिला का इलाज चल रहा था। उसने डॉक्टर ने बताया कि वह छत पर काम करते वक्त गिर गई है। उसे आराम नहीं होने पर पति नर्मदा प्रसाद दूसरे अस्पताल ले गया। सूचना पर पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची थी, लेकिन शारदा बाई बयान देने की स्थिति में नहीं थी। हालांकि डॉक्टर ने पुलिस को बता दिया था कि शारदा बाई के शरीर में जो चोट है वह गिरने के कारण नहीं, बल्कि मारपीट की है। इसके बाद 25 अगस्त की देर रात शारदा बाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोबारा परिजन और पति से पूछताछ की, लेकिन वह अपने बयान में अडिग रहे। पुलिस ने डॉक्टर से बातचीत की और हत्या की आशंका जताते हुए पीएम रिपोर्ट जल्द देने की मांग की। डॉक्टर ने अगले ही दिन पीएम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। पीएम रिपोर्ट में शारदा बाई की मौत की पुष्टि मारपीट में आई चोट के कारण होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी पति नर्मदा प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नर्मदा प्रसाद शराब पीने का आदी है। वह नशे में अकसर अपनी पत्नी से मारपीट करता था।