मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बार भी प्रतियोगिता में कई आकर्षण रहेंगे। समिति के सचिव रविन्द्र यति ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक दस शहरों की एंट्री आ चुकी है। इसमें जबलपुर, आष्टा, दमुआ, इंदौर, सीहोर, भोपाल सहित अन्य शहर शामिल हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमों की संख्या और बढ़ सकती है। हर टीम में 100 से अधिक गोपाला होते हैं।