14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओंकारेश्वर में उमड़े भक्त, पुराना दरवाजा टूटा तो लगवा दी 30 किलो चांदी

सावन की शुरुआत होते ही ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि ओंकारेश्वर में हाल ही में कई किलो चांदी का नया दरवाजा भी लगवाया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
om3.png

ओंकारेश्वर में हाल ही में कई किलो चांदी का नया दरवाजा भी लगवाया

भोपाल. सावन माह का धार्मिक महत्व है। देशभर की तरह एमपी में भी 4 जुलाई को सावन के पहला दिन शिवालयों में भक्तों की कतार लग गई है। इस मौके पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन करने के लिए भी भक्तों की भीड़ जुट गई है। सावन की शुरुआत होते ही ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि ओंकारेश्वर में हाल ही में कई किलो चांदी का नया दरवाजा भी लगवाया गया है।

सावन में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन करने आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समिति और प्रशासन द्वारा कई व्यवस्थाएं की गई हैं। सावन में ओंकारेश्वर से कई कावड़ यात्रा निकलती हैं जोकि यहां से नर्मदा जल लेकर जाते हैं।

बेहद पवित्र माने जानेवाले सावन के महीने में ओंकारेश्वर के दर्शन करने देशभर से भक्त यहां आते हैं। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए अनेक निर्णय लिए हैं। यहां सुबह 9 बजे के बाद जलाभिषेक प्रतिबंधित कर दिया गया है और फूल अथवा बेल पत्र चढ़ाने की भी मनाही की गई है।

इधर ओंकारेश्वर मंदिर को भी नया स्वरुप दिया जा रहा है। मंदिर को नया स्वरूप देने के लिए यहां के दरवाजा को बदला गया है। मंदिर के गर्भ ग्रह में चांदी का नया दरवाजा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि गर्भ ग्रह में प्रवेश के लिए जो पुराना दरवाजा था वह टूट गया था जिसके बाद उसे हटाकर नया दरवाजा लगाया गया। इसे 30 किलो चांदी से तैयार करवाया गया है।