29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia Pride Day : माई की भक्ति में मगन हुए सीएम और पूर्व सीएम

दतिया में मां पीताम्बरा की भव्य रथ-यात्रा की हुई शुरुआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Govind Prasad Agnihotri

•

Updated: 5 May 2022, 1:37 AM IST

Datia Pride Day

Datia Pride Day : माई की भक्ति में मगन हुए सीएम और पूर्व सीएम

भोपाल/दतिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दतिया में मां पीताम्बरा की भव्य रथ-यात्रा की जो शुरुआत हुई है, यह अब लगातार जारी रहेगी। दतिया के विकास का रथ भी निरंतर गतिमान रहेगा। पीताम्बरा माई की कृपा और स्वामीजी महाराज के आशीर्वाद से दतिया का जो स्वरूप निखरा है, उसमें गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का परिश्रम भी शामिल है। दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मां पीताम्बरा माई के प्राकट्य उत्सव एवं दतिया गौरव दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मां पीताम्बरा ट्रस्ट की अध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी संबोधित किया। गृह मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन दिया। समारोह में लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं दतिया जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़, सांसद संध्या राय, विधायक रक्षा सिरोनिया, पूर्व मंत्री माया सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधोलिया सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज दतिया नगर माई के पीताम्बरी वर्ण में रंगा हुआ है। चहुंओर नर-नारी पीताम्बरी धोती-कुर्ता, गमछा और साड़ी में नजर आ रहे हैं। मुझे हर मां और बेटी में माई के दर्शन हो रहे हैं। चारों दिशाओं से श्रद्धालु दतिया की ओर भक्ति में मग्न होकर चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा, दतिया में 87 साल बाद माई के प्राकट्य उत्सव पर प्रारंभ की जा रही रथ-यात्रा सदैव चलती रहेगी। दतिया का गौरव निरंतर बढ़ता रहेगा। विकास की बयार बहती रहेगी। दतिया में विमान भी उतरेंगे, लॉ कॉलेज भी खुलेगा, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भी खुलेगा। कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। माई के रथ के साथ विकास का रथ भी चलता रहेगा। सीएम ने दतिया गौरव दिवस पर सभी को शहर का मान बढ़ाने में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।

भारत के नक्शे पर उभरकर आएगा दतिया: वसुंधरा
मां पीताम्बरा ट्रस्ट की अध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि मां पीताम्बरा की कृपा और गुरुजी के आशीर्वाद से दतिया भारत के नक्शे पर उभरकर आएगा। आने वाले वर्षों में माई की रथ-यात्रा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया के लोग दतिया आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दतिया के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले वर्षों में अकल्पनीय विकास के कार्य हुए हैं, जो जारी हैं। उन्होंने दतिया के स्वच्छ और सुंदर शहर होने पर भी प्रशंसा की।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग