
Daughter's Day 2018: पिता की जान होती हैं बेटियां...
भोपाल। यूं तो बेटी हर किसी की लाडली होती है, पर क्या आप जानते हैं कि एक बेटी अपने पिता की जान होती है। आज बेटियों के लिए बेहद खास दिन है, क्योंकि आज डॉटर्स डे है।
दुनिया भर में यह दिन अलग अलग महीनों में मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह दिन सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। यदि आपको इस दिन के शुरुआत होने की जानकारी नहीं है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे डॉटर्स डे मनाने के चलन की शुरुआत हुई?
बेटियां आज भले ही किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में हैं वो तरक्की कर रही हैं, लेकिन आज भी समाज में कई जगह उन्हें कमतर आंका जाता है। इसे देखते हुए कुछ देश की सरकार ने मिलकर समानता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया। जिससे लोग जागरूक हो और इस बात को समझे कि हर इंसान बराबर है।
पापा-बेटी में होती है खास बॉन्डिंग...
यूं तो बेटी हर किसी की लाडली होती है, पर क्या आप जानते हैं कि बेटी और पिता के बीच खास बॉन्डिंग क्यों होती है, क्योंकि वो पापा की लाडली होती है। इसकी कई वजहें हैं, जो इस प्रकार हैं...
- जब कोई पुरुष बेटी का पिता बनता है तो उसकी जिंदगी में कई अहम बदलाव होते हैं। जैसे वो पहले से कहीं ज्यादा इमोशनल हो जाता है। इसके अलावा कहीं ज्यादा केयरिंग और पेशयंस उसमें आता है।
- किसी भी बेटी को जो सुकून और प्यार, पिता के पास रहकर महसूस होता है वो किसी और के प्यार से नहीं मिलता। वही उसकी जिंदगी के पहले हीरो होते हैं।
- पापा बेटी की पढ़ाई से लेकर उसके हर सपने, करियर को पूरा करना चाहते हैं। खुले आसमान में उड़ने के पंख पिता के प्रोत्साहन से ही मिलते हैं।
- बेटी हमेशा यही समझती है कि उसके हर सपने को पापा पूरा कर सकते हैं। उसकी हर उलझन को सुलझा सकते हैं। ऐसे ही पिता भी अपनी बेटी की हर ख्वाहिश को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
- लाइफ का कोई पड़ाव हो, पिता कभी अपनी बेटी का साथ नहीं छोड़ते। कैसी भी परिस्थतियां हों, पिता का लाड-प्यार बेटी को संभाले रखता है।
पत्रिका का अभियान- बिटिया@वर्क...
वहीं पत्रिका पिछले अनेक वर्षों से बिटिया एट वर्क कार्यक्रम कर रहा है। ये पिता पुत्री के रिश्ते को और बेहतर बनाने का सबसे शानदार कार्यक्रम है। पिता अपनी बेटी को अपने कार्य से परिचित कराते हैं।
यहां बेटिया अपने पिता के कार्यालय में जाकर पिता द्वारा किए जाने वाले कार्य को देखती व समझतीं हैं। दरअसल रविवार को डाटर्स डे की बात तो ठीक है लेकिन पत्रिका की ओर से बिटिया@वर्क के तहत पूरा सप्ताह बेटियों के नाम रहता है।
इन 4 तोहफों से बनाएं यादगार...
खास बात ये है कि जिस पिता खुद अपनी गोद में बेटी को दुलारा है। उसे हर दिन बढ़ते देखना सुखद एहसास देता है। वैसे तो बिटिया को आपकी लाई हर चीज अच्छी लगती है, मगर उसे डाटर्स डे के दिन कोई खास गिफ्ट देकर आज का दिन खास बना सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बड़ी होती लाडली को यह तोहफे जरूर पसंद आएंगे क्योंकि यह उसके स्टाइल स्टेमेंट में इजाफा करेंगे। आइए जानते हैं वे खास तोहफे...
1. स्टोल लड़कियों को बहुत पसंद होते हैं। सूट हो, जींस या वन पीस, स्टोल हर ड्रेस में नयापन ले आते हैं। आपकी बेटी को भी यकीनन स्टोल पसंद आएगा। बस उसका रंग और पैटर्न उसके मूड के हिसाब से होना चाहिए।
2. बेटियों को ईयररिंग्स का बहुत शौक होता है। उनकी अलमारी में देख लीजिए तो ढेरों मिल जाएंगे। इसके बावजूद उन्हें हमेशा लगता है उनके पास ढंग के ईयररिंग नहीं हैं। तो आपका यह गिफ्ट उनके बहुत काम का है। यह उनकी हर तरह की ड्रेस और ऑकेजन के साथ मैच करेगा।
3. बड़ी होती लड़कियों को स्लिंग बैग बहुत पसंद आते हैं। ब्राउन स्लिंग बैग वह कॉलेज या दोस्तों के साथ मस्ती करने में भी आराम से ले जा सकती हैं। यह गिफ्ट आपकी बेटी के टेस्ट और स्टाइल दोनों को सूट करेगा।
4. आपकी बेटी से हाल ही में कॉलेज जाना शुरू किया है या ऑफिस में नई-नई नौकरी लगी है, तो यह गिफ्ट बहुत अच्छा रहेगा। फेस मसाजर उसके लिए बहुत काम की चीज है। इसे पाकर वह बहुत खुश हो जाएगी। फुट मसाजर भी उसके लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है।
भारत में डॉटर्स डे...
भारत में डॉटर्स डे को मनाने के लिए रविवार का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि संडे के दिन हम सभी लोगों की काम से छुट्टी होती है, जिससे कि इस दिन माता पिता अपनी बेटियों के साथ अच्छे से टाइम स्पेंड कर पाएं और इस दिन को खास बनाएं।
वक्त के साथ धीरे धीरे लोगों की मानसिकता में बदलाव आ रहा है। लोगों के बीच धीरे-धीरे डॉटर्स डे मनाने का ट्रेंड बढ़ रहा है। आज लोग बेटी के होने पर सेलिब्रेट करने लगे हैं। तो आप क्या सोच रहे हैं आप भी अब आज का दिन अपनी प्यारी लाड़ली बेटी के साथ सेलिब्रेट करें और उन्हें इस बात का एहसास कराएं कि आपके लिए वह कितनी महत्वपूर्ण है।
Published on:
23 Sept 2018 09:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
