6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला SI के हाथ समेत शरीर पर मिले लाल स्पॉट, करंट के झटके से हुई मौत

शार्ट पीएम: रिपोर्ट में हुआ खुलासा...

2 min read
Google source verification
SI police

महिला SI के हाथ समेत शरीर पर मिले लाल स्पॉट, करंट के झटके से हुई मौत

भोपाल। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एसआई आशा तांडे की मौत करंट लगने से हुई थी। करंट से ही हाथ समेत शरीर पर लाल स्पॉट पड़ा था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

पुलिस का कहना कि प्रेस से करंट का झटका लगने पर वह पीछे की तरफ गिरी होगी। इससे सिर में चोट लगी, जो मौत की वजह बनी। पुलिस ने आशा का शव पति बृजेन्द्र को सौंप दिया है।

ज्ञात हो कि अप्सरा टॉकीज के पास अशोक इनक्लेव निवासी आशा तांडे(35) का शव मंगलवार को उनके फ्लैट में मिला था।

डॉक्टर को दिखाने हैदराबाद से बुलाया : मृतका के पति बृजेन्द्र मालवीय ने बताया कि आशा ने उसे फोन कर हैदराबाद से बुलाया था। वह उसके साथ डॉक्टर को दिखाने जाने वाली थी। बृजेंद्र जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा नहीं खोला।

आधा घंटा इंतजार करने के बाद वह वापस होशंगाबाद जा रहा था, तभी फोन आया कि आशा की तबियत खराब हो गई। ऐसे में वह लौट आया।

आशा के माता-पिता की हो चुकी है मौत...
बृजेन्द्र ने बताया कि आशा मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। उसकी एक बहन है, जोकि विक्षिप्त है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बृजेंद्र ने बताया कि वह कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर का काम करता है।

2007 में वह छत्तीसगढ़ गया था। 2009 में पीएचक्यू में उसकी मुलाकात आशा से हुई थी। कम्प्यूटर सिखाने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और वे साथ रहने लगे थे।

2012 में बृजेंद्र का काम खत्म हो गया वह होशंगाबाद वापस आ गया। आशा ने भी अपना ट्रांसफर भोपाल पीएचक्यू में करवा लिया। बाद में दोनों साथ रहने लगे।

इधर, रेलवे ट्रैक पर मिला प्रापर्टी डीलर का क्षतविक्षत शव...
वहीं एक अन्य मामले में राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर प्रॉपर्टी डीलर की क्षतविक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। पुलिस का कहना कि जानकारी मिली कि प्रॉपर्टी डीलर बीमारी से परेशान था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक, सागर रायल विला निवासी 45 वर्षीय संतोष नागर प्रॉपर्टी डीलर थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह घर से निकले। करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि देशी कलारी के पीछे की तरफ रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव की पहचान संतोष नागर के रूप में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बीए की छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी : इधर, रातीबड़ इलाके में बीए की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

रातीबड़ पुलिस के मुताबिक, ग्राम मेंडोरा निवासी 18 वर्षीय महिमा ठाकुर पिता विजय सिंह ठाकुर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर को उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। रात में जब उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।