डाइट पर रखें कंट्रोल, बनाए रखें आत्मविश्वास
अमृता ने बताया कि जून-2020 से कॉम्पीटिशन की तैयारियां शुरू कर दी। मुझे थायराइड की समस्या है, इस कारण वजन बढ़कर 73 किलोग्राम हो गया था। साथ ही मैं अस्थमा की मरीज भी हूं। मैंने अपने सपने को पूरा करने के लिए 13 किलोग्राम वजन घटाया। इसके लिए योग, एक्सरसाइज और डाइट चार्ट का सख्ती से पालन किया। कॉम्पीटिशन की तैयारियों के दौरान मैंने जाना कि एक महिला का जीवन सिर्फ किचन और बच्चों की देखभाल तक सीमित नहीं है, उसे भी पुरुषों की तरह अपने सपनों को जीने का हक है।