बताया था मैसेंजर ऑफ पीस
दरअसल, 2012 में दिग्विजय सिंह जब जाकिर नाइक के कार्यक्रम में गए थे, तब उन्होंने उसे मैसेंजर ऑफ पीस बताया था। वहीं, बांग्लादेश के ढाका हमले में शामिल आतंकियों में से दो को जाकिर नाइक के धर्म पर दिए बयानों से प्रेरित बताया था। उसके बाद से ही दिग्विजय बीजेपी के निशाने पर है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्विजय सिंह को जाकिर नाइक का दोस्त बताया था।