18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खजुराहो के इस परिवार में 100 साल बाद मनेगी दिवाली

दिवाली का हर किसी को इंतजार रहता है लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जो इस खुशी से महरूम रह जाते हैं। इन्हीं में से एक है खजुराहो का तिवारी परिवार जिन्हें 100 वर्षों से दिवाली की खुशियां नसीब नहीं हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
diwali_story.png

उत्साह दोगुना हुआ

रूपेश मिश्रा, भोपाल. दिवाली का हर किसी को इंतजार रहता है लेकिन कुछ परिवार ऐसे हैं जो इस खुशी से महरूम रह जाते हैं। इन्हीं में से एक है खजुराहो का तिवारी परिवार जिन्हें 100 वर्षों से दिवाली की खुशियां नसीब नहीं हुई। दरअसल इनके परिवार में तीन पीढ़ी पहले दिवाली के दिन एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी। मान्यता के अनुसार अगर परिवार में त्योहार के दिन किसी की मृत्यु हो जाती है तो वे तब तक उस त्योहार को नहीं मनाते जब तक घर में किसी का जन्म नहीं हो जाता। अब तिवारी परिवार में दिवाली के दिन ही नन्हे मेहमान को लाने की तैयारी है।

चलेंगे पटाखे, जल उठेंगे हर कोने में दीप
शकुंतला तिवारी ने बताया कि अब बेटे पंकज और बहू अभिलाषा के यहां नन्हा मेहमान आना वाला है। पंकज के अनुसार डॉक्टर ने दिवाली के आसपास ऑपरेशन से डिलीवरी की बात कही थी। फिर हम लोगों ने दिवाली के दिन ही ऑपरेशन करने का आग्रह किया इस पर वे मान गईं। बता दें कि परिवार ने बीच में एक बार दिवाली मनाने की कोशिश की थी तब फिर एक मौत हो गई थी।

गर्व की बात, टीम को एक घंटे के लिए बुलाया
अभिलाषा तिवारी का इलाज कर रहीं स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ती गुप्ता ने कहा, मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरे एक ऑपरेशन से किसी परिवार की वर्षों पुरानी खुशियां लौट आएंगी। दंपती ने दिवाली के दिन ऑपरेशन करने का आग्रह किया था। चूंकि त्योहार पर स्टाफ छुट्टी पर चला जाता है लेकिन हमने एक घंटे के लिए सभी को बुलाया है। तैयारी कर ली है।