
धनतेरस 2018: ये 1 उपाय जो जगा देगा आपकी सोई हुई किस्मत! दूर होंगी पैसे से लेकर नौकरी तक की समस्याएं...
भोपाल। आज के दौर में पैसे को दूसरा भगवान माना जाने लगा है। ऐसे में हर इंसान बड़ा बनना और पैसा कमाना चाहता है। वह चाहता है कि उसके पास इतना पैसा Lakshmi ke upay हो कि वह अपनी सभी ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर सके।
दुनिया में ऐसे बहुत ही कम ही लोग होते हैं, जो काफी कम मेहनत से ही नाम और पैसा दोनों कमा लेते हैं। जानकारों का कहना है दरअसल ऐसे लोगों की किस्मत हमेशा उनके साथ होती है, जिसके चलते उन्हें ये लाभ प्राप्त होता है।
लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं होता, समाज में एक अमीर और सफल व्यक्ति बनने के लिए कड़ी मेहनत Lakshmi ke upay की ज़रुरत होती है। जिसके बाद भी कई बार लोग सफल नहीं हो पाते।
ऐसे में वे लोग जो तमाम तरह के जतन करने के बाद भी सफल नहीं हुए हो, काफी परेशान रहने लगते हैं। वहीं पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक दीपावली 5 दिन का त्योहार है।
इस पर्व को राम के वनवास से वापसी के साथ ही मां लक्ष्मी के घर में आगमन के रूप में माना जाता है। और चुकिं मां लक्ष्मी blessing of Devi laxmi धन धान्य की देवी है अत: उनकी कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ताकि उन्हें सफलता मिल सके।
ऐसा ही एक उपाय धनतेरस के दिन भी अपनाया जाता है, जिसके बारे में मान्यता है कि इस उपाय को करने से रूठी हुई किस्मत भी साथ आ जाती है। और व्यक्ति कुछ ही समय में सफलता की सीढ़ियों को छूना शुरू कर देता है।
पंडित शर्मा के अनुसार इस उपाय को आप घर में ही आसानी से कर सकते हैं। इसके तहत आपको किचन में रखी एक छोटा सी लौंग आर्थिक समस्याओं money and maa lakshmi से मुक्ति दिला सकता है। इस उपाय कोई बहुत ज्यादा मुश्किल भी नहीं है।
इसके लिए बस कुछ सरल नियमों का पालन करना होता है। पंडित शर्मा के अनुसार लौंग तकरीबन हर किचन में उपलब्ध होता है, लेकिन अधिकांश लोग इस बात से अनजान हैं कि ये छोटा सा लौंग उनके कितने काम आ सकता है।
उनका कहना है कि माना जाता है यदि आपका कोई काम अटका पड़ा है, नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा या बिज़नेस में नुकसान हो रहा है, तो इस एक उपाय को करने से आपकों ऐसी सारी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी।
ऐसे करें उपाय...
धनतेरस के दिन पांच लौंग को लेकर उसे लाल रंग के कपड़े में लपेट लें। इसके बाद घर के पूजा स्थान पर बैठकर महालक्ष्मी और कुबेर जी को ध्यान में रखकर धन प्राप्ति के लिए अराधना करें।
अराधना समाप्त हो जाने के बाद इस लाल रंग के कपड़े को अपनी तिजोरी या फिर जहां आप पैसा रखते हैं, वहां रख दें।
लेकिन ध्यान रहे इस उपाय के बारें में किसी को पता न चल पाए। यानि यह उपाय आपको बिना किसी को बताये करना है।
मन में सच्ची श्रद्धा रखें और ठान लें कि आपको जो करना है वो करना ही है, तभी आपको इस उपाय का फल मिलेगा। यह उपाय करने के बाद आप पाएंगे कि सात दिनों के अंदर ही आपकी आर्थिक स्थिति सुधर रही है।
मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन में इस उपाय को करना बेहद प्रभावशाली होता है, अगर आप धनतेरस को इस उपाय को नहीं कर पाए तो आप इस उपाय को किसी भी गुरुवार, शुक्रवार या शनिवार के दिन भी कर सकते हैं।
Published on:
27 Oct 2018 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
