भोपाल. मध्यप्रदेश की कमल नाथ ( Kamal Nath ) सरकार तबादलों को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में है। सरकार के द्वारा इस बार कुत्तों का ट्रांसफर किया गया है। जी हां कुत्तों का। वो भी एक नहीं बल्कि 46 कुत्तों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश केअनुसार, सरकार ने 46 कुत्तों का ट्रांसफर किया है। कुत्तों के साथ ही उनके डॉग हैंडलर का भी तबादला कर दिया गया है।