scriptअच्छी और बुरी हर तरह की घटना का सं केत देते हैं सपने! समझिए कैसे? | Dreams gives positive and negative signs to us | Patrika News

अच्छी और बुरी हर तरह की घटना का सं केत देते हैं सपने! समझिए कैसे?

locationभोपालPublished: Mar 06, 2019 12:40:30 pm

भूलकर भी सपनों के इन संकेतों को न करें अनदेखा, जानिये कैसे और क्या देते हैं संकेत ?

what your dreams says know here in hindi

अच्छी और बुरी हर तरह की घटना का सं​केत देते हैं सपने! समझिए कैसे?

भोपाल। नींद में सपने आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं, ये सपने आने वाले भविष्य की ओर भी इशारा करते हैं।

स्वप्नों में मिलने वाले इन्हीं संकेतों को समझाने के लिए जहां कुछ लोग स्वप्न शास्त्र की मदद लेते हैं।

वहीं आने वाले स्वप्नों की गंभीरता को इसी आधार पर समझा जा सकता है कि हमने कोई स्वप्न देखा और कुछ ही दिनों में हमें उस तरह की सूचना मिल गई जो हमने सपने में देखा था। तब हमें लगता है कि अरे ये घटना तो मैंने कल ही देखी थी।

स्वप्न से जुड़े इन इशारों के बारे में काफी हद तक बताने वाली वी पंत कहतीं हैं कि दरअसल स्वप्न इश्वर का दिया वो वरदान है, जो हमें भविष्य का संकेत करते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में हम उसे समझ नहीं पाते, इसी के चलते कई लोग इन पर विश्वास करने से भी कतराते हैं।

उनके अनुसार यहां तक की जीवन में कि गई गलतियों तक के लिए स्वप्न कई बार जानकारी दे देते हैं। बस संकेतों की भाषा को समझे बिना हम ये नहीं जान पाते कि स्वप्न हमें क्या कुछ बता रहे हैं।

उनके अनुसार कई लोग तो स्वप्न नहीं आने तक की बात कहते हैं, लेकिन ये सच नहीं है हां ये जरूर है कि उन्हें स्वप्न याद नहीं रहते।

पंत ये भी कहती है कि स्वप्न शास्त्र अपने आप में सपनों को संजोए हुए,एक ऐसा सच है जो हर कोई समझ नहीं पाता या हर किसी पर उसे पढ़ने का समय ही नहीं होता। उनके अनुसार हर सपने का एक विशेष अर्थ होता है, हर सपने में भविष्य का एक संकेत छिपा होता है,जरूरत है तो बस उसे समझने की।

वी पंत के अनुसार हिन्दूधर्म शास्त्रों में भी सपनों का उल्लेख मिलता है। दरअसल सपनों का दिखना भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत मात्र है। कुछ सपने आपको निकट भविष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं, तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं। आइए जानते है इन्हीं कुछ अच्छे और बुरे सपनों के बारे में…

जानिये सपनों की कहानी और उनका सच!…
: अगर आपको सपने में सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है यानी आपके घर में संतान का जन्म हो सकता है। यह सपना धन लाभ का भी सू-चक माना जाता है।

: सपने में महिलाओं का सेब खाते हुए देखने का मतलब है कि खुशखबरी आने वाली है। वह मां बन सकती हैं। गोद में और फलों की टोकरी देखने का मतलब भी संतान प्राप्ति माना गया है।

: अगर सपने में आप आम से लदे हुए पेड़ को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपके घर में खुशखबरी आने वाली है।

: स्वप्न में आपको अगर भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपको दो पुत्रों का वरदान मिला हुआ है।

: जबकि सपने में शिव मंदिर दिखने का मतलब बीमारियों आपको जल्द ही बीमारियों से छुटकारा मिलने वाला है।

: छोटे बच्चे को खेलते हुए देखने का मतलब है आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और संतान प्राप्ति का योग बनेगा।

ऐसा नहीं है कि सपने केवल फायदे की बात की ओर ही इशारा करते हैं, बल्कि ये होने वाले नुकसान की ओर भी संकेत करते हैं…

: सपने में जेब कटते हुए देखते हैं, तो यह धन हानि का संकेत है। फटी हुई जेब का दिखना नुकसान का सू-चक माना जाता है।
: सपने में बाढ़ का देखना भी धन हानि का संकेत माना जाता है।

: सपने में अगर उल्लू दिखे तो बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है। इससे धन हानि के अलावा कोई अशुभ घटना होने की आशंका रहती है।

जागते समय : अनहोनी होने के संकेत…

किसी भी व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह की घटनाएं घटित होती हैं। ऐसा नहीं है कि इनका संकेत केवल स्वप्न में ही मिलता है। बल्कि कई बार तो आपके जागते में भी इससे जुड़े संकेत आपके सामने आ जाते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम उन्हें समझ ही नहीं पाते।

जानकारों के अनुसार जब भी कोई अशुभ घटना होती है तो यह महज कोई संयोग नहीं होता है। अशुभ संकेतों के पीछे भविष्य में होने वाले घटनाओं की तरफ इशारा मिलता है। हमारे रोजमर्रा के जीवन में ऐसी कई घटनाएं घटित होती हैं, जिसे हर कोई गौर तो करता है, लेकिन समझ नहीं पाता। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में…

: जब अचानक बार-बार घड़ी बंद होने लगे और उसका शीशा टूटने लगे या फिर खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे चटकने लगे तो समझ जाएं आपके ऊपर और आपके परिवार के ऊपर कोई गंभीर संकट आने वाला है।

: दूध को ऊबालते समय बार-बार दूध का गिरना भी अशुभ संकेत होता है।

: जब रसोईघर में रखे कांच के बर्तन टूटने लगे तो समझ जाना चाहिए कि आपके ऊपर कोई बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है।

: जब किसी शुभ आयोजन में व्यावधान उत्पन्न होने लगे तो समझ जाएं कि आने वाले साल में आपके ऊपर विपत्ति के बादल मंडराने वाले है। इस संकट को दूर करने के लिए अपने घर पर सुंदरकांड का पाठ करवा सकते हैं।

: अचानक जब कभी आपके छत या आंगन में कोई हड्डी की टुकड़ा आकर गिर जाए तो आने वाले समय में आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

: जब घर की छत से अचानक प्लास्टर टूट कर गिरने लगे और दीवारों में दरारें दिखने लगे तो यह संकेत आपके लिए अशुभ हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो