scriptदेवगुरु बृहस्पति इन 5 लोगों पर रहेंगे मेहरबान, साल 2019 में बन जाएंगे सारे काम | Effects of Jupiter on year 2019 rsahifal in hindi | Patrika News
भोपाल

देवगुरु बृहस्पति इन 5 लोगों पर रहेंगे मेहरबान, साल 2019 में बन जाएंगे सारे काम

गुरु यानि बृहस्पति इन 5 लोगों को बना देंगे मालामाल!

भोपालJan 23, 2019 / 03:20 pm

दीपेश तिवारी

Jupiter effects in 2019

देवगुरु बृहस्पति इन 5 लोगों पर रहेंगे मेहरबान, साल 2019 में बन जाएंगे सारे काम

भोपाल। साल 2019 में लगातार बदलने वाले ग्रहों की दिशा व दशा के चलते यह वर्ष कई योग का निर्माण कर रहा है। ऐसे में हर राशि के जातक भी इससे लगातार प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेेंगे।

इस साल गुरु यानि बृहस्पति ग्रह कुछ राशियों पर विशेष महरबान रहेंगे। जिसके चलते इन राशि वालों की दिन दोगुनी व रात चौगुनी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं।

जाने कहां क्या प्रभाव…
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है।

खासियत...
गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है।

वहीं ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
देवताओं के गुरु…
बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है वह बेहद धार्मिक प्रवृत्ति का इंसान होता है और वह चरित्र और स्वभाव से भी उज्जवल होता है।
स्त्री की कुंडली में बृहस्पति जीवनसाथी का प्रतीक है। इसलिए जिस स्त्री की कुंडली में बृहस्पति की दशा सही होती है उसका विवाहित जीवन बेहद खुशनुमा रहता है।

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का गोचर जन्मकालीन राशि से दूसरे, पांचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में शुभ फल देता है। यदि व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो जातक के जीवन में प्रगति होती है।


हालांकि इस दौरान जातक के मोटे होने की भी संभावना बनी रहती है। गुरु के आशीर्वाद से व्यक्ति को पेट से संबंधित रोगों से छुटकारा मिलता है। कुंडली में यदि कोई भाव कमज़ोर हो और उस पर गुरु की दृष्टि पड़ जाए तो वह भाव मजबूत हो जाता है।

सबसे खास: यदि कुंडली के मध्य भावों यानि प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में गुरु बैठा हो, जो शुभ ग्रहों की दृष्टि में हो तो माना जाता है कि कुंडली में उत्पन्न सभी दोषों के प्रभावों को ये नष्ट कर देता है।

उच्च के या मजबूत गुरु के प्रभाव –
कर्क बृहस्पति ग्रह की उच्च राशि है। अतः गुरु इस राशि में बलवान होगा। बली गुरु के प्रभाव से व्यक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। जातक शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहेगा।

उसके जीवन में धन की वृद्धि होगी। व्यक्ति का पूजा पाठ में मन लगेगा। जिस व्यक्ति का गुरु बलवान होता है वह ज्ञानी और ईमानदार होता है। वह सदैव सत्य के मार्ग पर चलता है। बली गुरु के कारण व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है।

पीड़ित गुरु का असर –
पीड़ित बृहस्पति जातकों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके कारण जातक को विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है तो उसे इस क्षेत्र में परेशानियां आती हैं।

पीड़ित गुरु के कारण व्यक्ति की वृद्धि थम सी जाती है और उसके मूल्यों का ह्रास होता है। पीड़ित गुरु व्यक्ति को शारीरिक कष्ट भी देता है। व्यक्ति को नौकरी तथा विवाह आदि में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति को गुरु के ज्योतिषीय उपाय करने चाहिए।


गुरु का वैदिक मंत्र
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।

गुरु का तांत्रिक मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

बृहस्पति का बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

वैसे तो अन्य सभी ग्रहों की तरह बृहस्पति भी अपना प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर डालते हैं, लेकिन वर्ष 2019 के लिए बृहस्पति 5 प्रकार के लोगों पर अपनी विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस वर्ष यानि 2019 का अंक 3 है, जो कि स्वयं बृहस्पति का अंक है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष यानि 2019 में बृहस्पति प्रधान लोग बेहद फायदे में रहेंगे और उनके जीवन में खुशियों का भी प्रसार होगा।

जानिये किनके लिए है ये वर्ष 2019 खास …
सबसे पहले बात उन लोगों की जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है।

1. इनका मूलांक 3 हैं और यह बृहस्पति के अंक से मिलता है। इन लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है।

2. इसके अलावा जो लोग इस वर्ष अपने जीवन के 30वें, 21वें, 39वें, 48वें या 57वें वर्ष में हैं उनके लिए भी यह साल अच्छा बीतेगा।

3. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनका जन्म का महीना मार्च, जून, नवंबर या दिसंबर है, उनके लिए भी यह वर्ष खास रहने वाला है।

4. इसके अलावा ये वर्ष उनके लिए भी शुभ साबित होने की संभावना है जिन लोगों की राशि मिथुन, धनु या मीन है।

5. इसके अलावा जिनकी कुंडली में बृहस्पति पहले से ही शुभ और मजबूत स्थिति में हैं, उनके लिए तो यह वर्ष काफी लाभप्रद रहेगा।

Home / Bhopal / देवगुरु बृहस्पति इन 5 लोगों पर रहेंगे मेहरबान, साल 2019 में बन जाएंगे सारे काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो