29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में भजन-कीर्तन पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को एक और नोटिस जारी

भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कांग्रेस की शिकायत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एक और नोटिस दिया
2 min read
Google source verification
pragya thakur

pragya thakur

भोपाल. भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कांग्रेस की शिकायत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाडे ने शनिवार को एक और नोटिस दिया है। कांग्रेस ने शिकायत में कहा था कि चुनाव आयोग के तीन दिन के प्रतिबंध के बाद भी प्रज्ञा मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस ने इसके वीडियो और फोटो भी उपलब्ध कराए थे। कलेक्टर ने नोटिस जारी कर इस संबंध में दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।

पहले आयोग ने 72 घंटे (तीन दिन) का लगाया था प्रतिबंध

भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार करने पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे (तीन दिन) का प्रतिबंध लगा था। आयोग ने यह कार्रवाई बाबरी विध्वंस पर दिए गए विवादित बयान पर की थी। आयोग ने शहीद हेमंत करकरे के बयान का भी हवाला देते हुए प्रज्ञा को चेताया है कि वे भविष्य में इस तरह के बयान दोबारा न दें।

प्रज्ञा पर यह प्रतिबंध 2 मई सुबह 6 बजे से 5 मई सुबह 6 बजे तक के लिए लगाया गया था। वे चुनाव प्रचार, आम सभा और राजनीतिक बैठकों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। वे राजनीतिक बयान और इंटरव्यू भी नहीं दे पाएंगी। जिसके बाद शनिवार को जिला निर्वाचन आयोग ने प्रज्ञा ठाकुर को एक और नोटिस दिया है।

भाजपा को झटका, बिना प्रज्ञा के होगा रोड शो

प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा था कि उनके समर्थन में रोड शो, प्रचार और सभाएं जारी रहेंगी। उधर, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि आयोग का यह निर्णय अभिनंदनीय है।

मैं चुनाव आयोग के फैसले का सम्मान करूंगी। मैं फिर से चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखूंगी, जिससे आयोग अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।
प्रज्ञा ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी