
lok sabha election 2019: sadhu-sant matdata par BJP Congress ki nazar
प्रवेंद्र तोमर। भोपाल की राजनीति में जब-जब मुद्दों पर बात हुई तभी मतदाता बाहर निकला और मतदान का प्रतिशत बढ़ा। वर्ना आधी आबादी (50 से 55 फीसदी वोटर) ही भोपाल का सांसद चुनती आई है। 1957 से लेकर 2014 तक के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो दो बार ही मतदान प्रतिशत 60 से ऊपर गया। 1977 में बीएलडी से खड़े हुए आरिफ बेग के समर्थन में 61.76 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरी बार हिन्दुत्व के मुद्दे पर 1999 में उमा भारती को 61.88 फीसदी वोट मिले।
इस बार एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हैं। निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार भोपाल में सबसे कम मतदान का प्रतिशत 1957 में रहा। उस समय इस सीट से कांग्रेस की मैमूना सुल्तान जीती थीं। वे लगातार दो बार चुनी गईं। 1989 से ये सीट भाजपा के पास है। सबसे ज्यादा भाजपा से सुशील चंद्र वर्मा चार बाद सांसद रहे, कैलाश जोशी दो बार।
वर्ष------------ प्रत्याशी-------------प्रतिशत
1957------मैमूना सुल्तान (कांग्रेस)---46.00
1962----मैमूना सुल्तान (कांग्रेस )---46.52
1967----जेआर जोशी (बीजेएस )---55.88
1971----शंकर दयाल शर्मा (कांग्रेस )-56.18
1977----आरिफ बेग(बीएलडी )---61.76
1980----शंकर दयाल शर्मा (कांग्रेस आई)--56.70
1984---केएन प्रधान(कांग्रेस )------50.21
1989---सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा)---55.13
1991--सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा)---50.40
1996--सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा)---50.32
1998---सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा)---58.85
1999---उमा भारती (भाजपा)-----61.88
2004---कैलाश जोशी (भाजपा)---51.00
2009---कैलाश जोशी(भाजपा)---52.00
2014--आलोक संजर(भाजपा)--57.83
- हम इस बार तोड़ेंगे परंपरा-कांग्रेस
इस बार हमारा विजन साफ है, पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। इसके चलते ही भोपाल का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया गया है। जिसके आधार पर जनता हमें चुनेगी। 1989 से ये सीट भाजपा रही है, इस बार इसमें बदलाव होगा, जनता विकास को सर्वोपरी मानते हुए मतदातन करेगी।
कैलाश मिश्रा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
- 9वीं बार जनता भाजपा को ही चुनेगी
हर बार की तरफ इस बार भी हमारा मुद्दा साफ है। जनता पिछले आठ बार से भाजपा को चुनती आई है। इस बार फिर से वही इतिहास दोहराया जाएगा। वोटर समझदार है और जानता है किसे वोट करना है और किसे नहीं। हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। जीत भाजपा की होगी।
विकास विरानी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
Updated on:
05 May 2019 07:43 am
Published on:
05 May 2019 07:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
