2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिवेशन में उठेगा कर्मचारियों को नियमित करने का मुद्दा

मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Govind Prasad Agnihotri

•

Updated: 11 Sep 2021, 1:37 AM IST

employees corner news

अधिवेशन में उठेगा कर्मचारियों को नियमित करने का मुद्दा

भोपाल. मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ का प्रांतीय अधिवेशन 12 सितंबर को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस चार इमली भोपाल में आयोजित किया जाएगा। महा अधिवेशन में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम होंगे। महा अधिवेशन में प्रदेश के समस्त विभागों समस्त जिलों के स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर पांच सूत्री ज्ञापन तैयार किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से विनियमितीकरण शब्द को विलोपित कर स्थाई कर्मियों को नियमित कर्मचारी के समान वेतन भत्ता व अन्य सुविधाएं दी जाएं।

यह हैं मांगें
वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिकों को विनियमितीकरण योजना अंतर्गत स्थाई कर्मी घोषित कर विनियमितीकरण योजना का लाभ दिया जाए। वर्षों से हजारों की संख्या में समस्त विभागों के रिक्त पदों पर योग्यता और वरीयता को दृष्टिगत रखते हुए वर्षों से कार्यरत स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिकों को नियमित किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति चिकित्सा सुविधा चिकित्सा अवकाश बीमा सुविधा और अनुग्रह राशि सहित प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रणनीति होगी तैयार
जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समस्त विभागों के रिक्त पदों की जानकारी तीन दिवस के अंदर समस्त विभागों से मांगी गई है। जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के 2016 के परिपत्र में दिए गए निर्देशों के तहत प्रदेश के स्थाई कर्मियों का नियमितीकरण किया जाना है। उक्त आदेश के तहत स्थाई कर्मियों दैनिक वेतन भोगी सुरक्षा श्रमिकों का शीघ्र नियमितीकरण किया जाए, इसके लिए महा अधिवेशन में रणनीति तैयार की जाएगी।