सिडनी से की थी एक्सपीडिशन शुरुआत
मेघा ने बताया कि मैंने और शोभित ने एक्सपीडिशन की शुरुआत 29 फरवरी को सिडनी से की थी। जहां हम जिंदाबायने होते हुए दो मार्च की सुबह थ्रेडबो पहुंचे। थ्रेडबो में मौसम खराब था। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं हमें परेशान करने लगी थी। कई बार हमारा पैर भी फिसला, लेकिन हमने हार नहीं मानी। बाधाओं के बावजूद दोपहर एक बजे शिखर पर तिरंगा फहराया।