3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्गा मलाठी के बाद फेसबुक इंडिया हेड पर भी मामला दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

विवादास्पद शिव-चित्रों को बनाने वाली दुर्गा मलाठी के बाद अब फेसबुक इंडिया हेड भी सवालों के घेरे में

2 min read
Google source verification
durga malathi

भोपाल। केरल की कलाकार दुर्गा मलाठी ने हिन्दूओं के पूजनीय चिह्न ‘त्रिशूल’ को लेकर दो बेहद ही विवादित पेंटिग्स बनाई थी। इस पेंटिग के सामने आने के बाद से दुर्गा कई हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गईं। इन संगठनों ने दुर्गा पर इस पेंटिंग के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था, वहीं अब दुर्गा के बाद फेसबुक के इंडिया हेड संदीप भूषण के खिलाफ भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। देवास में संदीप भूषण और दुर्गा मलाथी के खिलाफ मामला दर्ज करा कर, उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। दो दिन पहले ही दुर्गा के घर पर पथराव हुआ था, माना जा रहा है कि यह पथराव दुर्गा के चित्रों को विरोध में ही किया गया था।

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता आनन्द अधिकारी ने अपने साथियों रजनीश द्विवेदी और संतोष वर्मा के साथ देवास पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया है कि 16 अप्रैल को उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले चित्र देखे। जिससे खिलाफ उन्होंने चित्रों को बनाने वालीं दुर्गा मलाथी पर धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कराया। इसके अलावा उन्होंने समाज के अन्य लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र भी प्रस्तुत किया।

इसके अलावा उन्होंने फेसबुक इंडिया के हेड संदीप भूषण के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने फेसबुक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दुर्गा मलाथी द्वारा जानबूझकर करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई है वहीं फेसबुक के इंडिया हेड पर भी उन्होंने इस कृत्य में शामिल होने का आरोप लगाया है। आनन्द अधिकारी ने पुलिस ने धारा 295ए, 298 व धारा 153ए तथा सूचना तकनीकी अधिनियम की विभिन्न धारओं में प्रकरण पंजीबद्ध करने तक फेसबुक से उक्त चित्रों को हटाए जाने के संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की थी।

उज्जैन में भी दर्ज हो चुका है मामला
त्रिचूर केरला की महिला चित्रकार दुर्गा मलाथी द्वारा भगवान शिव के चित्र से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विभिन्न संगठनों के सौ से अधिक महिला-पुरुषों ने गुरुवार शाम को मौन रैली निकाल उज्जैन के माधवनगर थाने का घेराव कर दिया। सीएसपी सतीश समाधिया व थाना इंचार्ज गगन बादल ने लोगों से बात की। एफआईआर दर्ज होने के बाद लोग थाने से रवाना हुए। प्रदर्शनकारियों ने ने मलाथी की आईडी को भी ब्लाक किए जाने की भी मांग की।