10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में बन रही थी नकली ​सीमेंट, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

छोला थाना क्षेत्र के सूखीसेवानिया में नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह का हुआ खुलासा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Sep 28, 2018

news

राजधानी में बन रही थी नकली ​सीमेंट, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

भोपाल। घर को मजबूत बनाने के लिए आप भी ब्रांडेड सीमेंट का उपयोग कर रहे है तो सावधान एक बार सीमेंट की गुणवत्ता की जांच जरूर कर लें। कहीं ऐसा ना हो कि आपके सपनों का महल नकली सीमेंट के कारण भरभरा कर गिर जाए। राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र के सूखीसेवानिया में नकली सीमेंट बनाने वालों गिरोह का खुलासा हुआ है। छोला क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सूखीसेवानिया क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गोदाम का खुलासा किया है जहां नकली सीमेंट बनती है। पुलिस ने गोदाम से कुछ ब्रांडेड सीमेंट की लगभग 2500 से अधिक सीमेंट की बोरियां भी बरामद की है। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

चार गोदामों में बन रही थी नकली सीमेंट
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के चार अलग अलग गोदामों में नकली सीमेंट का कारोबार लगभग दो साल पहले से चल रहा है,लेकिन किसी को इस धंधे की जानकारी नहीं हुई। इन गोदामों में बनने वाली नकली सीमेंट से खरीददारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है किे बोरी के अंदर पैक सीमेंट का न तो कोई खरीददार ध्यान देता है और न ही असली और नकली सीमेंट की पहचान किसी को है इसी का फायदा नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह उठाकर ग्राहकों को लूट रहे है।

पुलिस कर रही है जांच
छोला थाना के पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। पुलिस ने जिन चार आरोपियों का गिरफ्तार किया है उनसे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पकड़े गए आरोपी कुछ और नकली सीमेंट बनाने वाले गोदामों का खुलासा कर सकते है।

दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बन रही नकली सीमेंट
आरोपियों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर नकली सीमेंट का कारोबा चल रहा है। हालाकि अभी इस बात की कोई अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है ,लेकिन पुलिस नकली सीमेंट बनाने वालों लोगों को पकड़ने में जुट गई है जल्द ही और भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।